पति से 20 हजार रुपए महीना गुजारा भत्ता चाहती थी महिला; कोर्ट ने खारिज की अपील, कही बहुत जरूरी बात

हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महिला ने अदालत को बताया था कि उसका पति मेडिकल स्टोर चलाता है, साथ ही कृषि और अन्य व्यवसायिक संपत्तियों से भी उसे अतिरिक्त आय होती है। ऐसे में महिला ने दावा किया कि उसका पति 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने में सक्षम है।

Delhi karkardooma Court
पति से हर महीने 20 हजार रुपए गुजारा भत्ता चाहती थी महिला; कोर्ट ने खारिज की अपील, कही बेहद खास बात

रिपोर्ट- निखिल पाठक

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने एक मामले में फैसला देते हुए कहा कि पति की आर्थिक क्षमता से ज्यादा गुजारा भत्ता देने का आदेश नहीं दिया जा सकता है। अदालत ने माना कि पत्नी को दिया गया भत्ता उसकी बुनियादी जरूरतों के लिए कम हो सकता है, लेकिन गुजारा भत्ता तय करते समय पति की वास्तविक या अनुमानित आय को ध्यान में रखना भी जरूरी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की कोर्ट ने यह टिप्पणी एक महिला की अपील खारिज करते हुए की।

इस महिला ने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा तय किए गए 1840 रुपए प्रतिमाह के अंतरिम गुजारा भत्ते की राशि को बढ़ाने की मांग की थी। महिला का कहना था कि दिल्ली जैसे शहर में इतनी कम राशि में गुजारा करना संभव नहीं है।

कोर्ट ने माना तय रकम जरूरत के हिसाब से बेहद कम

इस मामले में एक सितंबर को दिए अपने आदेश में अदालत ने कहा कि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि 1840 रुपए महिला की जरूरतों के लिए बेहद कम हैं। हालांकि, अदालत को यह भी देखना होगा कि पति की वास्तविक या अनुमानित आय कितनी है। पति की मासिक आय से अधिक राशि बतौर गुजारा भत्ता नहीं दी जा सकती।

महिला मांग रही थी 15-20 हजार रुपए का गुजारा भत्ता

महिला ने अदालत को बताया था कि उसका पति मेडिकल स्टोर चलाता है, साथ ही कृषि और अन्य व्यवसायिक संपत्तियों से किराये के रूप में उसे अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। ऐसे में महिला ने दावा किया कि वह 15 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह गुजारा भत्ता देने में सक्षम है।

महिला है अशिक्षित, बोली- आय का कोई साधन नहीं

इसके अलावा उसने कोर्ट को बताया कि वह खुद अशिक्षित है और उसके पास आय का कोई साधन नहीं है। साथ ही उसने अपनी शादी में मायके वालों की ओर से दस लाख रुपए से अधिक खर्च किए जाने और घरेलू सामान व गहने दिए जाने का भी दावा किया।

महिला के दावों की निकली हवा, पति ने बताया क्या करता है वह

उधर महिला के पति ने बताया कि वह मेडिकल स्टोर पर हेल्पर या सेल्समैन के रूप में काम करता है और हर महीने करीब आठ हजार रुपए कमाता है। उसने यह भी कहा कि उसे खुद के अलावा तीन बच्चों की जिम्मेदारी भी उठानी है। शख्स की बात सुनने के बाद अदालत ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाया।

अदालत ने 11 हजार रुपए प्रतिमाह मानी शख्स की आय

अदालत ने कहा कि पति समाज के गरीब तबके से है। उसकी आय के बारे में कोई ठोस दस्तावेज पेश नहीं किया गया। ऐसे में निचली अदालत ने उत्तर प्रदेश में लागू न्यूनतम मजदूरी के आधार पर उसकी अनुमानित आय 11,021 रुपए प्रतिमाह मानी थी और परिवार के सदस्यों के बीच आय के बंटवारे के आधार पर 1840 रुपए का अंतरिम गुजारा भत्ता तय किया गया था।

कोर्ट बोला- शख्स की क्षमता से ज्यादा राशि देने का आदेश नहीं दे सकते

अदालत ने इस राशि का आकलन करने में दिल्ली हाईकोर्ट के एक फैसले में तय सिद्धांतों का भी पालन किए जाने की बात कही। अदालत ने कहा कि भले ही तय राशि अपर्याप्त हो, पति को उसकी क्षमता से अधिक भुगतान करने का आदेश नहीं दिया जा सकता। इसके साथ ही अदालत ने महिला की अपील खारिज कर दी और 1840 रुपए का अंतरिम गुजारा भत्ता बरकरार रखा।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर News20 हजार रुपए गुजारा भत्ता चाहती थी महिला, कोर्ट ने खारिज की अपील; कही जरूरी बात