मिट्टी की हांडी न देने पर पड़ोसन को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या; दिल्ली में खौफनाक वारदात

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

महिला को गोली मारने के बाद नीरज ने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे को अंदर से बंद कर लिया  और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मिट्टी की हांडी न देने पर पड़ोसन को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या; दिल्ली में खौफनाक वारदात
मिट्टी की हांडी न देने पर पड़ोसन को मारी गोली

रजनीश पांडे

दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र स्थित जोहरीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां 30 फुटा रोड, शिव मंदिर के पास रहने वाले एक 32 साल के युवक ने मिट्टी की हांडी न देने पर अपनी पड़ोसन को गोली मार दी और फिर कमरे में बंद होकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

वारदात में घायल महिला के पैर से गोली निकाल दी गई है और उसका इलाज किया जा रहा है। जबकि पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला हत्या के प्रयास और खुदकुशी की धाराओं में दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

कैसे हुई वारदात?

डीसीपी राहुल अलवाल के अनुसार, 11 सितंबर की सुबह करीब 7 बजकर 41 मिनट पर उन्हें गोलीबारी की सूचना मिली। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी 32 साल के नीरज और घायल महिला 48 साल के राजवती पड़ोसी हैं। राजवती का परिवार मिट्टी के बर्तन बेचता है। मृतक पेशे से वकील था। सुबह करीब सात बजे नीरज ने राजवती को आवाज देकर एक मिट्टी की हांडी मांगी। जब राजवती बात करते हुए अपने घर की सीढ़ियां चढ़ रही थी, तभी नीरज ने बालकनी से उस पर गोलियां चला दीं। गोली राजवती के दाहिने पैर (घुटने के ऊपर) में लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला को गोली मारने के बाद नीरज ने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे को अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने गोली की आवाज सुनकर जब दरवाजा तोड़ा, तो नीरज खून से लथपथ पड़ा था। उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली थी। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर बरामद कर ली है। नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने गोकलपुरी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , CJP Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमिट्टी की हांडी न देने पर पड़ोसन को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या