Hindi Newsएनसीआर Newswoman passenger kidnapped and raped by auto-rickshaw driver in ghazibad
गाजियाबाद में ऑटो ड्राइवर ने नशीला पानी पिला महिला सवारी को किया अगवा, घर ले जाकर लूटी आबरू

गाजियाबाद में ऑटो ड्राइवर ने नशीला पानी पिला महिला सवारी को किया अगवा, घर ले जाकर लूटी आबरू

संक्षेप:

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में ऑटोरिक्शा ड्राइवर द्वारा एक महिला को अगवा कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने नशीला पानी पिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। 

Dec 12, 2025 08:27 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में ऑटोरिक्शा ड्राइवर द्वारा एक महिला को अगवा कर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने नशीला पानी पिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला का कहना है कि वह घरों में चौका-बर्तन कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। बीते 4 दिसंबर की रात करीब 9 बजे वह घरों ने काम खत्म करने के बाद घर के लिए निकली थी। घर जाने के लिए वह विजयनगर क्षेत्र के सम्राट चौक पर खड़ी होकर सवारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो आकर रुका और उसे छोड़ने के लिए कहा। महिला के मुताबिक, रास्ते में उसे जोर से प्यास लगी तो उसने ऑटो चालक से पीने के लिए पानी मांगा।

इस पर चालक में उसे पानी दे दिया। आरोप है कि पानी पीते ही वह बेहोश हो गई, इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। महिला का कहना है कि होश आया तो उसने खुद को अनजान जगह पर पाया। वह जगह कोई और नहीं, बल्कि मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में स्थित ऑटो ड्राइवर का घर था।

आरोपी चालक की पहचान काशीराम कॉलोनी निवासी विक्की के रूप में हुई। आरोप है कि विक्की ने बेहोश करने के बाद उसे अपने घर लाकर दुष्कर्म किया। होश आने पर उसने किसी को घटना के बारे में बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी।

आरोपी ऑटो चालक को जेल भेजा

पीड़िता का कहना है कि दहशत के चलते वह चुप रही, लेकिन हिम्मत जुटाकर 7 दिसंबर को मधुबन बापूधाम थाने में शिकायत दी। एसीपी कविनगर सूर्य बली मौर्य का कहना है कि दुष्कर्म और धमकी का केस दर्ज कर बुधवार को आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।