प्रेमी को गांव से बुलाया और साथ मिलकर पति का गला रेत दिया, फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। महिला का करीब तीन साल से उसके साथ अवैध संबंध था। वारदात के समय उनके बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला।
फरीदाबाद में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला।

फरीदाबाद के श्याम कॉलोनी पार्ट-1 में गुरुवार देर रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की चाकू से गर्दन रेतकर हत्या कर दी। वारदात के समय दंपति के बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार को परिजनों के फरीदाबाद पहुंचने पर गोपाल की हत्या का खुलासा हुआ। पल्ला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

पुलिस ने पूछताछ के बाद पत्नी काजल और उसके प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया गया। गोपाल मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुंवरपुर गांव का रहने वाला था। वह पिछले करीब 18 से 20 साल से फरीदाबाद में रह रहा था और डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर की नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार, काजल पिछले करीब तीन साल से योगेंद्र के संपर्क में थी। योगेंद्र भी उसी गांव का रहने वाला है और पहलवानी करता है। आरोप है कि काजल ने पति की हत्या के लिए उसे गांव से फरीदाबाद बुलाया था।

गर्दन पर चाकू से वार के निशान

गोपाल की हत्या का पता उस समय चला, जब उसकी बेटी शालिनी ने फोन कर परिवार के सदस्यों को पिता की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। गुरुवार देर शाम शालिनी ने गोपाल के भाई भूरा और अशोक को फोन कर जल्द फरीदाबाद आने के लिए कहा। सूचना मिलने पर परिजन श्याम कॉलोनी स्थित मकान पर पहुंचे तो गोपाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर चाकू से वार के निशान थे। गोपाल के भाई भूरा ने बताया कि काजल दो दिन पहले ही गांव से फरीदाबाद आई थी। उसके साथ शालिनी भी थी।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया

पल्ला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और काजल से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान काजल ने योगेंद्र के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात स्वीकार की। पल्ला थाना प्रभारी सत्यप्रकाश के अनुसार मामले में काजल और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरे कमरे में सो रहे थे बच्चे

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, वारदात के समय गोपाल और काजल एक कमरे में थे, जबकि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान काजल ने योगेंद्र को कमरे में बुलाया और दोनों ने मिलकर गोपाल की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद योगेंद्र वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने जांच के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsप्रेमी को गांव से बुलाया और साथ मिलकर पति का गला रेत दिया