Hindi Newsएनसीआर Newswoman doctor obscene video shoot inside delhi govt hospital toilet man caught after ringing his cellphone bell
दिल्ली : अस्पताल के टॉयलेट में महिला डॉक्टर का गंदा वीडियो बना रहा था युवक, तभी बज गई फोन की बेल…

दिल्ली : अस्पताल के टॉयलेट में महिला डॉक्टर का गंदा वीडियो बना रहा था युवक, तभी बज गई फोन की बेल…

संक्षेप:

राजधानी दिल्ली में द्वारका जिले के जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में महिला टॉयलेट की खिड़की से डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Dec 21, 2024 06:18 am ISTPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में द्वारका जिले के एक सरकारी अस्पताल में महिला टॉयलेट की खिड़की से एक युवक द्वारा अपने मोबाइल फोन में महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को एक युवक जाफरपुर कलां स्थित राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल में महिला टॉयलेट की खिड़की से अपने फोन में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर का अश्लील वीडियो बना रहा था। उसकी इस हरकत का पता तब चला, जब वीडियो बनाने के दौरान अचानक आरोपी के मोबाइल फोन की घंटी बज गई और इसकी भनक अंदर मौजूद महिला डॉक्टर को लग गई। उसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें:नोएडा में झाड़ियों के पीछे कार में रंगरेलियां, महिला संग पकड़े गए एक 'नेताजी'

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। मोबाइल फोन की जांच के लिए उन्हें एफएसएल भेज दिया गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे जाफरपुर कलां थाना पुलिस को राव तुलाराम स्मारक अस्पताल से महिला टॉयलेट में वीडियो बनाने वाले को पकड़ने के बारे में पीसीआर कॉल मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि आरोपी टॉयलेट बाहर खड़ा होकर एक खिड़की से हाथ अंदर डालकर मोबाइल फोन से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान उसके फोन की घंटी बज गई और शौचायल में मौजूद महिला ट्रेनी डॉक्टर को वीडियो बनाए जाने के बारे में पता चल गया। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसका फोन जब्त कर लिया।

युवती के अश्लील फोटो भाई को भेजे

वहीं, दिल्ली के अशोक विहार में एक युवती की अश्लील फोटो किसी ने उसके भाई और दोस्तों को भेज दीं। पीड़िता ने उत्तर-पश्चिम जिला साइबर पुलिस स्टेशन में इसको लेकर शिकायत दी है। उसने एक युवक पर शक जताया है, जिससे उसकी शादी की बात चल रही थी, लेकिन किसी कारणवश युवती ने शादी से इनकार कर दिया। फेसबुक के जरिये ये फोटो भेजी गई हैं। फिलहाल पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।