दिल्ली की 69 पॉश कॉलोनियां जल्द होंगी पक्की? सांसद रामवीर बिधूड़ी ने दिए राहत के संकेत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ये खबर उस समय आई है, जब दिल्ली की 3 झुग्गी बस्तियों को खाली कराने का रास्ता साफ हो गया है। बीते दिनों सांसद रामवीर बिधूड़ी ने राहत भरे संकेत देते हुए कहा- जल्द ही दिल्ली की 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों को नियमित कर दिया जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला।

दिल्ली की 69 पॉश कॉलोनियां जल्द होंगी पक्की? सांसद रामवीर बिधूड़ी ने दिए राहत के संकेत

बीती अप्रैल दिल्ली के सैनिक फार्म में बुलडोजर एक्शन से हड़कंप मच गया था। 2000 गज की कोठी में हुई तोड़फोड़ के बाद डर का माहौल बन गया था। मगर आज पॉश कॉलोनी से जुड़ी राहत भरी खबर आई है। ये खबर उस समय आई है, जब दिल्ली की 3 झुग्गी बस्तियों को खाली कराने का रास्ता साफ हो गया है। बीते दिनों सांसद रामवीर बिधूड़ी ने राहत भरे संकेत देते हुए कहा- जल्द ही दिल्ली की 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों को नियमित कर दिया जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला।

69 एफ्लुएंट कॉलोनियों को लेकर सांसद ने क्या कहा

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी दिल्ली स्थित वसंत कुंज एंकलेव में आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित सार्वजनिक सभा को किया संबोधित करने गए थे। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली की अनियमित पॉश कॉलोनी को नियमित करने वाली बात का जिक्र किया। उन्होंने निवासियों को जानकारी देते हुए कहा- “दिल्ली की 69 एफ्लुएंट कॉलोनियों को नियमित करके वहां नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली के सभी सांसदों ने हाल ही में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी से मुलाकात की है।”

सांसद बोले- हमने लोकसभा में भी इस मुद्दे को उठाया

सांसद ने बताया- "मंत्री महोदय ने इस मामले पर शीघ्र ही निर्णय करने का आश्वासन दिया है।" उन्होंने ये भी कहा- "हमने लोकसभा में भी बार-बार इस मामले को उठाया हुआ है।" आपको बताते चलें कि दिल्ली में कई ऐसी विकसित और पॉश कॉलोनियां हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग वर्षों से रह रहे हैं, लेकिन तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से उन्हें अब तक नियमित कॉलोनियों का दर्जा नहीं मिल पाया है। इसके चलते कई जगहों पर नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में दिक्कतें आती रही हैं।

कॉलोनी नियमत होने से क्या बदल जाएगा

इन कॉलोनियों के नियमित होने के बाद वहां सड़क, सीवर, पानी, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ होगा। साथ ही संपत्ति से जुड़े कई कानूनी और प्रशासनिक विवाद भी कम हो सकेंगे। सभा में मौजूद लोगों ने भी कॉलोनियों को जल्द नियमित करने की मांग दोहराई। वहीं, सरकार की ओर से जल्द सकारात्मक फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।