पति को 'लट्टू' नहीं समझना चाहिए; सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी को दी नसीहत

पति को 'लट्टू' नहीं समझना चाहिए; सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी को दी नसीहत

संक्षेप:

पति-पत्नी के बीच विवाद के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्नी को पति के साथ 'लट्टू' जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। अदालत ने बच्चे को ध्यान में रखकर उन्हें अपने 'अहं' को किनारे करने की नसीहत दी।

Oct 15, 2025 01:38 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पति-पत्नी के बीच विवाद के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्नी को पति के साथ 'लट्टू' जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। अदालत ने बच्चे को ध्यान में रखकर उन्हें अपने 'अहं' को किनारे करने की नसीहत दी। जिस मामले में अदालत ने यह टिप्पणी उसमें पति-पत्नी कुछ शर्तों को पूरा करने पर ही साथ रहने पर राजी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस बीवी नागरत्ना और आर माधवन ने मंगलवार को मामले की सुनवाई की। पति की ओर से दिए गए कई प्रस्तावों को पत्नी ने खारिज कर दिया तो अदालत ने उसे लट्टू ना समझने की नसीहत दी। पति रेलवे का कर्मचारी है और दिल्ली में रहता है, जबकि पत्नी पटना में रहती है।

पत्नी पटना में अपने माता-पिता और बच्चे के साथ रहती है। वह आरबीआई में नौकरी करती है। सास-ससुर की तरफ से किए गए केस में पति ने कहा कि वह घर जमाई बनकर नहीं रह सकता है। उसने अदालत से कहा कि वह पटना में अलग घर लेना चाहता है जहां वह सप्ताह के अंत में जाकर बच्चे से मुलाकात करना चाहता है। अदालत ने कहा कि प्रस्ताव मानने लायक है और महिला के वकील को इस पर सहमत कराने को कहा। लेकिन महिला ने इसे नामंजूर किया।

अदालत को यह भी बताया गया कि महिला अपने पति के घर दिल्ली नहीं जाना चाहती है क्योंकि सास-ससुर के साथ उसके मतभेद हैं। अदालत ने पति से कहा कि वह पटना में अपने बच्चे से मिलने की व्यवस्था करे या जब पत्नी दिल्ली में घर आए तब तक माता-पिता को किसी होटल या गेस्ट हाउस में रखे।

बेंच ने कहा, 'माता-पिता कि किस्मत देखिए, उन्हें घर से बाहर जाना पड़ेगा क्योंकि बहू उनके साथ नहीं रह सकती है।' अदालत ने मध्यस्थता की सलाह देते हुए कहा, 'एक कहावत है कि पत्नी को पति को लट्टू नहीं समझना चाहिए।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।