दिल्ली में मस्जिद के पास क्यों गरजा MCD का बुलडोजर? ये थी वजह
दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एमसीडी का बयान सामने आया है। एमसीडी का कहना है कि अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया गया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है।

मंगलवार देर रात दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास बुलडोजर कार्रवाई हुई। एमसीडी ने यहां अवैध रुपए से बनाए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पथराव शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस ने संयम से काम लेते हुए स्थिति को संभाला और कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान सवाल उठा कि आखिर एमसीडी ने यह कार्रवाई की क्यों। आइए समझते हैं पूरा मामला।
MCD ने तुर्कमान गेट इलाके में क्यों चलाया बुलडोजर
इस मामले की जानकारी देते हुए जॉइंट सीपी सेंट्रल रेंज मधुर वर्मा ने बताया कि तुर्कमान गेट इलाके में मस्जिद के पास अवैध निर्माण पर एमसीडी की नोटिस के बाद कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, इलाके को 9 जोन में बांटा गया था, जिसकी निगरानी एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे थे। इस दौरान संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की 10 से ज्यादा कंपनियां और रैपिड ऐक्शन फोर्स भी तैनात किया गया था।
22 दिसंबर को ही जारी हुआ था नोटिस
इस मामले में कार्रवाई से पहले एमसीडी ने नोटिस जारी किया था। मिली जानकारी के अनुसार बीते 22 दिसंबर को एमसीडी ने नोटिस जारी करते हुए कहा था कि मस्जिद के लिए निर्धारित 0.195 एकड़ जमीन से बाहर बने सभी ढांचे अवैध हैं और उन्हें हटाया जाएगा। एमसीडी ने नोटिस में कहा कि मस्जिद कमेटी या दिल्ली वक्फ बोर्ड की तरफ से बाकी जमीन पर मलिकाना हक या कब्जे से जुड़े कोई भी दस्तावेज नहीं पेश किए गए।
दिल्ली में एमसीडी ने यह कार्रवाई 12 नवंबर को आए हाई कोर्ट के उस आदेश के बाद की है, जिसमें एमसीडी और पीडब्ल्यूडडी को रामलीला मैदान के पास 38,940 वर्गफुट अतिक्रमण तीन महीन में हटाने के निर्देश दिए थे। इस मामले में भी दिल्ली हाई कोर्ट ने मस्जिद प्रबंधन कमेटी की याचिका पर नोटिस जारी किया था, जिसमें एमसीडी की कार्रवाई को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने इस मामले को विचार योग्य माना और एमसीडी से जवाब भी मांगा है।

लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर




