Hindi Newsएनसीआर NewsWhy Gurugram Delhi Colder than shimla musoorie here is the reason
पहाड़ गर्म, मैदान बेहाल; शिमला-मसूरी से भी ज्यादा क्यों ठिठुरा दिल्ली-गुरुग्राम

पहाड़ गर्म, मैदान बेहाल; शिमला-मसूरी से भी ज्यादा क्यों ठिठुरा दिल्ली-गुरुग्राम

संक्षेप:

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली और गुरुग्राम जैसे मैदानी शहर पहाड़ों से भी ज़्यादा ठंडे हो गए हैं। सोमवार सुबह गुरुग्राम में तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसने पिछले 49 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Jan 13, 2026 01:45 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बीच इन दिनों मौसम का अजीब मिजाज देखने को मिल रहा है। दिल्ली और गुरुग्राम जैसे मैदानी शहर पहाड़ों से भी ज़्यादा ठंडे हो गए हैं। सोमवार सुबह गुरुग्राम में तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिसने पिछले 49 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह 1977 के बाद शहर की सबसे ठंडी सुबह थी। दिल्ली में भी पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। हैरानी की बात यह है कि जहां गुरुग्राम और दिल्ली जम रहे हैं, वहीं ऊंचाई पर स्थित शिमला 8.8 डिग्री सेल्सियस और मसूरी 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ जैसे हिल स्टेशन इनसे काफी ज्यादा गर्म बने हुए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस उलटफेर का मुख्य कारण पहाड़ों पर छाए बादल और मैदानों का साफ आसमान है। पहाड़ों पर सक्रिय 'पश्चिमी विक्षोभ' की वजह से वहाँ बादलों ने एक कंबल की तरह काम किया, जिसने रात की गर्मी को बाहर नहीं निकलने दिया। इसके ठीक उलट, गुरुग्राम और दिल्ली में आसमान साफ होने के कारण जमीन की सारी गर्मी तेजी से बाहर चली गई, जिसे 'रेडिएशन कूलिंग' कहते हैं। साथ ही, उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं और इस साल बारिश की भारी कमी ने ठंड को और भी जानलेवा बना दिया है।

कब तक मिलेगी राहत?

घने कोहरे और पाले की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग ने फिलहाल 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और बुजुर्गों व बच्चों को सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी है। राहत की उम्मीद 15 जनवरी के बाद जताई जा रही है। इस दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ तापमान में कुछ बढ़ोतरी ला सकता है।

सोमवार को गुरुग्राम में कई पहाड़ी स्थलों की तुलना में अधिक ठंड थी। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और पालमपुर में 3 डिग्री सेल्सियस, जम्मू में 3.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि उत्तराखंड के मुक्तेश्वर, जॉलीग्रांट और टिहरी में 4.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी का क्या अपडेट?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 13 जनवरी तक के लिए दिल्ली और आसपास के इलाको के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक भीषण शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी इसके लिए एडवाइजरी जारी की है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे समय तक इतनी कड़ाके की ठंड के संपर्क में रहने से शरीर के अंग सुन्न हो सकते हैं और फ्लू जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।