रॉबर्ट वाड्रा वाले मामले में कोर्ट ने क्यों लगाई ED को फटकार, जिरह के लिए समय भी दिया

Aditi Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर पूरक आरोप पत्र पर जिरह करने के लिए समय दिया है।

रॉबर्ट वाड्रा वाले मामले में कोर्ट ने क्यों लगाई ED को फटकार, जिरह के लिए समय भी दिया

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े धनशोधन मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दायर पूरक आरोप पत्र पर जिरह करने के लिए समय दिया है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चंगोत्रा की अदालत ​​ने मामले की सुनवाई 26 फरवरी को तय की। कोर्ट ने ईडी को अप्रमाणित दस्तावेजों की लिस्ट दाखिल न करने पर फटकार भी लगाई। अदालत ने निर्देश दिया कि ईडी अगली तारीख से पहले आवश्यक दस्तावेज और अपनी दलीलें रिकॉर्ड पर रखे।

गौरतलब है कि ईडी ने दिसंबर 2025 में इस मामले में दूसरी पूरक अभियोजन शिकायत दाखिल की थी, जिसमें वाड्रा को औपचारिक रूप से आरोपी बनाया गया। इससे पहले, साल 2019 में अदालत ने वाड्रा को इस मामले में अग्रिम जमानत दी थी। ईडी के मुताबिक, वाड्रा की भूमिका संजय भंडारी से जुड़े कथित संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत सामने आई है।

एजेंसी का दावा है कि वह यह जांच कर रही है कि कथित तौर पर भूमि सौदों से जुड़े मामलों में उत्पन्न धन को भंडारी से संबंधित विदेशी कंपनियों के जरिए इधर-उधर किया गया या नहीं। ईडी फिलहाल वाड्रा के खिलाफ तीन अलग-अलग धनशोधन मामलों की जांच कर रही है, जिनमें से दो कथित भूमि सौदों से जुड़े हैं। उल्लेखनीय है कि संजय भंडारी वर्ष 2016 में आयकर विभाग की छापेमारी के बाद लंदन फरार हो गया था। हाल ही में ट्रायल कोर्ट ने उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है। हालांकि, भंडारी ने इस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है। अगस्त में हाईकोर्ट ने उसकी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।