कभी धूल भरी आंधी, कभी बारिश; दिल्ली-NCR में पल-पल क्यों बदल रहा मौसम

Apr 05, 2026 07:28 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

कभी धूल भरी आंधी, कभी चिलचिलाती धूप तो कभी अचानक बारिश... दिल्ली एनसीआर का मौसम आजकल कुछ ऐसा ही है, जिससे हर कोई हैरान है। 

कभी धूल भरी आंधी, कभी बारिश; दिल्ली-NCR में पल-पल क्यों बदल रहा मौसम

कभी धूल भरी आंधी, कभी चिलचिलाती धूप तो कभी अचानक बारिश... दिल्ली एनसीआर का मौसम आजकल कुछ ऐसा ही है, जिससे हर कोई हैरान है। शुक्रवार को मौसम में काफी हलचल रही। सुबह की शुरुआत तेज हवा और धूल के गुबार के साथ हुई। दोपहर होते-होते हवा शांत हुई और आसमान में बादलों का डेरा जम गया। शाम होते-होते गरज के साथ बारिश हुई जिसके बाद मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। शनिवार को भी कभी धूप तो कभी आसमानों में बादलों की लुका छिपी चलती रही। इसके बाद रविवार को भी यही स्थिति रही। मौसम विभाग में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और बादल गरजे और बिजली चमकने के साथ बारिश की संभावना जताई है। लेकिन मौसम आ रहे इस लगातार बदलाव का कारण क्या है। आइए समझते हैं।

दरअसल मौसम में आ रहे इस बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है। यह मौसम प्रणाली भूमध्य सागर और मध्य एशिया से नमी लेकर भारत की ओर आती है। जब यह उत्तर-पश्चिम भारत में पहुंचती है, तो यहा की सूखी और गर्म हवाओं के साथ मिलकर आंधी, बादल और बारिश का कारण बनती है।

इस वजह से आया तूफान

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्च और अप्रैल के दौरान जब ये विक्षोभ आते हैं, तो ये शक्तिशाली बादलों का निर्माण करते हैं जिनसे ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। हाल ही में राजस्थान और हरियाणा में आए तूफान का असर भी दिल्ली के मौसम पर साफ रूप से दिखाई दे रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जो सामान्य से कम है। हालांकि, 6 और 7 अप्रैल के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है, जिससे बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।