दिल्ली शराब घोटाला मामले में खुद कैसे फंस गई CBI? अफसरों के खिलाफ जांच की सिफारिश
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कथित शराब घोटाले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कथित शराब घोटाले में बड़ा फैसला सुनाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के. कविता समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट के विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह ने सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए इस मामले को बंद करने का आदेश जारी किया है और कहा है कि मामले में आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है। एक तरफ जहां अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को राहत मिली है तो वहीं कोर्ट ने सीबीआई के कुछ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश कर दी है। वजह लोक सेवक कुलदीप सिंह को मामले में आरोपी नंबर एक बनाने से जुड़ी है।
कुलदीप सिंह को बनाया नंबर वन आरोपी
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक कोर्ट ने इस मामले में लोक सेवक कुलदीप सिंह को आरोपी नंबर एक बनाने के सीबीआई के फैसले पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने उन सीबीआई अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की सिफारिश करने की बात कही, जिन्होंने इस तरह से जांच को दिशा दी थी।
'कोई साजिश नहीं'
कोर्ट ने अपने फैसले में साफ तौर से कहा कि शराब नीति बनाने या लागू करने में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक मंशा नहीं पाई गई। सीबीआई के पास इनके खिलाफ मुकदमा चलने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है।
'आरोपी को सरकारी गवाह बनाकर कमियों को भरा गया'
सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाए और जांच के दौरान सरकारी गवाहों के बयानों के इस्तेमाल को लेकर एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई। जज ने टिप्पणी की कि किसी आरोपी को क्षमादान देकर उसे सरकारी गवाह बनाना और फिर उसके बयानों का इस्तेमाल जांच की कमियों को भरने या नए लोगों को आरोपी बनाने के लिए करना संवैधानिक सिद्धांतों का गंभीर उल्लंघन है। कोर्ट ने कहा कि अगर इस तरह के आचरण की अनुमति दी गई, तो यह न्याय व्यवस्था के लिए गलत मिसाल होगी। अदालत ने माना कि 23 आरोपियों में से किसी के भी खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई ठोस मामला नहीं बनता है।
रो पड़े अरविंद केजरीवाल
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट में पेश होने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से जिस तरह से भाजपा दिल्ली आबकारी नीति मामले में हम पर आरोप लगा रही थी, आज अदालत ने हमारे खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। हमने हमेशा कहा है कि सत्य की जीत होती है। प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ साजिश रची और पार्टी के पांच सबसे बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया। एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया। हम पर हर चैनल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। केजरीवाल भ्रष्ट नहीं हैं। मैंने केवल ईमानदारी कमाई है। अदालत ने आज कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ईमानदार हैं।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

