हमारे विधायक कहां हैं? अरविंद केजरीवाल ने क्यों पूछा प्रधानमंत्री मोदी से ऐसा सवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस विधायक कुलदीप कुमार उठा ले गई है। अब इसी सिलसिले में केजरीवाल ने बड़ा आरोप लगाया है। 

Arvind Kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने वीडियो शेयर कड़ी आपत्ति दर्ज कर माफी की मांग की है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पूर्वी दिल्ली से उसके विधायक कुलदीप कुमार को उठाकर ले गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस मामले में सवाल उठाते हुए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुलदीप कुमार के बारे में सवाल किया है। उन्होंने दावा किया है कि सुबह 4 बजे दिल्ली पुलिस कुलदीप कुमार को उनके घर से उठा ले गई। उन्होंने सीसीटीवी तोड़ने का भी आरोप लगाया है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी, हमारे विधायक कुलदीप कुमार कहां हैं? सुबह 4 बजे आपकी दिल्ली पुलिस कुलदीप कुमार को उनके घर से उठा ले गई, CCTV तोड़ दिए और DVR साथ ले गई। आपकी पुलिस कुछ नहीं बता रही।अगर एक विधायक को बिना किसी जानकारी के बिना किसी कारण इस तरह पुलिस घर से उठा कर ले जा सकती है तो इस देश में आम आदमी बेचारा कहां जाए। ये देश आपकी ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेगा।

दिल्ली पुलिस पर डीवीआर साथ ले जाने का आरोप

इससे पहले आप नेता संजीव झा ने कहा, आज सुबह 4 बजे कुलदीप कुमार को सादी वर्दी में आए लोग उठाकर ले गए। उनके घर के कैमरे तोड़े गए और DVR भी उठा ले गए। दोपहर हो चुकी है, लेकिन अभी तक कुलदीप जी कहां हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही। मैं पिछले ढाई घंटे से DCP ईस्टर्न रेंज के ऑफिस के बाहर खड़ा हूं। डीसीपी से मिलने और बात करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मेरा सीधा सवाल है कि क्या दलितों के न्याय के लिए आवाज उठाना अब अपराध है? क्या हत्या के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक वर्तमान विधायक को डराकर चुप कराया जाएगा? ये अहंकार ठीक नहीं है। पुलिस की वर्दी और डंडे के दम पर आवाज नहीं दबाई जा सकती।

मुआवजे की मांग कर रहे थे कुलदीप कुमार

आम आदमी पार्टी का कहना है कि हाल ही में हुई सफाई कर्मचारी की मौत के मामले में कुलदीप कुमार मुआवजे की मांग के लिए आवाज उठा रहे रहे थे। उन्होंने मांग की थी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार से मुलाकात करें, लेकिन प्रदर्शनकारियों से मिलने के बजाय विधायक कुलदीप कुमार को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

सोमवार को दिल्लीभर से आए सैकड़ों सफाई कर्मचारियों और ऑटो-टिपर चालकों ने कल्याणपुरी में ड्यूटी के दौरान सफाई कर्मचारी अनिल की हत्या के विरोध में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एक करोड़ रुपये का मुआवजा और मृतक के परिवार के एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी देने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा था कि वे अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल से अनिल का शव नहीं ले जाने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक दिल्ली में ऑटो-टिपर सड़कों पर नहीं चलने दिए जाएंगे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsहमारे विधायक कहां हैं? केजरीवाल ने क्यों पूछा प्रधानमंत्री मोदी से ऐसा सवाल