पंजाब के ‘सुपर CM’ से लेकर गद्दार तक, राघव चड्ढा के BJP में जाते ही कोठी नंबर 50 की क्यों चर्चा?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टाइम्स
Follow us on Google News
share

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ना राघव चड्ढा को गद्दार करार दिया बल्कि कोठी नंबर 50 को लेकर भी उनपर तीखा हमला बोला।

raghav chadha

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ना राघव चड्ढा को गद्दार करार दिया बल्कि कोठी नंबर 50 को लेकर भी उनपर तीखा हमला बोला। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि जो राज्यसभा सदस्य आज अपने निजी स्वार्थों के चलते 'आप' में घुटन महसूस कर रहे हैं, उन्होंने लंबे समय तक कोठी नंबर 50 में रहकर सत्ता के सुख भोगे हैं। मुख्यमंत्री का यह इशारा चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित उस आलीशान बंगले की ओर था, जिसे राघव चड्ढा का अनौपचारिक सत्ता केंद्र माना जाता था।

चंडीगढ़ की कोठी नंबर 50 शक्ति केंद्र के रूप में जाना जाता रहा है। लगभग 2 एकड़ में फैला यह बंगला मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस कोटे के तहत आता है, जहां 2022 की शानदार जीत के बाद शुरुआती सालों में राघव चड्ढा रुकते थे। विपक्षी दलों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान पंजाब के बड़े पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, मंत्री और विधायक चड्ढा से मिलने के लिए इसी घर के बाहर लाइन में खड़े देखे जाते थे। मुख्यमंत्री के इस हालिया बयान ने उन आरोपों को फिर से हवा दे दी है जिनमें चड्ढा को पंजाब सरकार का "सुपर सीएम" कहा जाता था। हालांकि पार्टी के साथ रिश्ते बिगड़ने के बाद राघव चड्ढा पिछले एक साल से कोठी में नहीं रुके।

पार्टी के भीतर से भी अब चड्ढा की पुरानी कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। 'आप' के लोकसभा सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पीटीआई से बात करते हुए आरोप लगाया कि चड्ढा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसलों में हस्तक्षेप करते थे। वहीं, पंजाब से 'आप' के इकलौते बचे राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल ने भी एक इंटरव्यू में कहा कि उस समय चड्ढा पंजाब के 'सुप्रीमो' की तरह थे और पूरी नौकरशाही की नजरें कोठी नंबर 50 के इशारों पर टिकी रहती थीं। इन बयानों से साफ है कि चड्ढा के जाने के बाद अब आम आदमी पार्टी उनके पुराने रसूख को लेकर उन पर चौतरफा हमला कर रही है।

विपक्षी दल भी बताते थे राघव चड्ढा को 'सुपर सीएम'

पंजाब में राघव चड्ढा को "असली ताकत" बताने का दावा विपक्षी दल पहले से ही जोर-शोर से करते रहे हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मार्च 2024 में X पर पोस्ट कहा था: राघव जी केजरीवाल के इतने चहेते रहे हैं कि वे पंजाब में सुपर सीएम बनकर निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवंत मान को नीचा दिखा रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले चड्ढा को नज़रअंदाज़ कर दिया गया है, जिससे "आम आदमी पार्टी के भीतर चल रही हलचल पर गंभीर संदेह पैदा होता है।

पार्टी में समन्वय और संवाद की जरूरत

मलविंदर सिंह कंग ने शनिवार को कहा कि पंजाब में पार्टी के नेतृत्व और विधायकों, सांसदों और मंत्रियों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद की आवश्यकता है। यह बयान 'आप' के राज्य से सात में से छह राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद आया है।

आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के सांसद ने यह भी कहा कि पार्टी को राज्यसभा के लिए पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों पर भी विचार करना चाहिए था। कंग ने बताया कि भाजपा में शामिल हुए संदीप पाठक ने एक बार उनसे कहा था कि पिछले एक साल से पार्टी ने उनसे संपर्क नहीं किया। आईआईटी दिल्ली के पूर्व प्रोफेसर पाठक को चुनाव व प्रचार रणनीति तैयार करने और पार्टी संगठन को मजबूत करने का श्रेय दिया जाता है। कभी आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले पाठक ने पार्टी की 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कंग ने कहा, संदीप ने मुझे बताया था कि पिछले एक साल से उनसे संपर्क नहीं किया गया। अगर उनसे नियमित रूप से संपर्क किया जाता, तो वे पार्टी नहीं छोड़ते।

कंग ने पार्टी नेतृत्व और विधायकों, मंत्रियों व सांसदों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, सही लोगों से प्रतिक्रिया लेनी चाहिए और जमीनी स्तर पर काम कर रहे कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना चाहिए।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsराघव चड्ढा के BJP में जाते ही कोठी नंबर 50 की क्यों चर्चा?