Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Why AAP Said BJP should have imposed President Rule On Yamuna Cleaning

राष्ट्रपति शासन ही लगा देते, यमुना की सफाई पर ऐसा क्यों बोली AAP

  • दिल्ली में बीजेपी के जीतते ही यमुना की सफाई का काम शुरू हो गया है। लेकिन आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 Feb 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रपति शासन ही लगा देते, यमुना की सफाई पर ऐसा क्यों बोली AAP

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी यमुना की सफाई का मु्द्दा खूब जोर-शोर से उठाया था। इस मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल को घेरते हुए भाजपा ने वादा किया था कि सत्ता में आने पर साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। ऐसे में अब भाजपा के चुनाव जीतने के बाद और सरकार गठन से पहले ही यमुना की सफाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। कचरा निकलाने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें मंगवाई गई हैं।

उपराज्यपाल कार्यालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एलजी वीके स्कसेना ने मुख्य सचिव और एसीएस से मुलाकात कर उन्हें तुरंत काम शुरू करने के लिए कहा था। हालांकि अब इस मामले आम आदमी पार्टी ने निशाना साधा है औऱ कहा कि इससे अच्छा राष्ट्रपति शासन ही लग जाता।

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा, दिल्ली में इतना बड़ा चुनाव हुआ। अगर सब कुछ उपराज्यपाल को ही करना है तो उन्हें राष्ट्रपति शासन लगा देते। जनता ने सरकार चुनी है। सीएम और सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा, उपराज्यपाल के अब अचानक इस तरह इस मामले में कूदने के पीछे भाजपा का कौन सा पावर गुट काम कर रहा है, यह तो वही बता पाएंगे। लेकिन ये सरकार की जिम्मेदारी है, दिल्ली की जनता ने उन्हें चुना है। बीजेपी को जो भी वादे किए थे उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

आतिशी ने भी साधा निशाना

इससे पहले आतिशी ने कहा, मैं बीजेपी से पूछना चाहती हूं कि वे तय करें कि वे सरकार चला रहे हैं या नहीं। जब बिजली कटौती होती है, तो बीजेपी वाले कहते हैं कि आतिशी कार्यवाहक सीएम हैं, वह इसके लिए जिम्मेदार हैं, लेकिन जब मशीन यमुना में आती है, तो वे कहते हैं कि बीजेपी और एलजी सरकार चला रहे हैं। उन्हें तय करना चाहिए कि वे सरकार चला रहे हैं या नहीं। उन्होंने भाजपा पर दिल्ली के लिए कोई विजन या योजना नहीं होने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, भाजपा दिल्ली में सरकार नहीं चला सकती, नरेंद्र मोदी जानते हैं कि उनके 48 विधायकों में से एक भी सरकार नहीं चला सकता। वह केवल दिल्ली के लोगों का पैसा लूट सकते हैं।

बीजेपी ने क्या कहा?

भाजपा ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार को 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी थी। उन्होंने सारा पैसा अपनी जेब में डाल लिया और जाते समय उन्होंने यमुना को बदनाम किया। जिस दिन उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने यमुना में जहर मिलाया है, उन्होंने आखिरी कील अपने ऊपर लगा लीष तीन साल के भीतर यह यमुना नदी साबरमती रिवरफ्रंट जैसी हो जाएगी। यह पर्यटन स्थल होगा, यमुना स्वच्छ होगी। पूर्वांचल के लोग वहां पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें