
मैथिली भाषियों को न्याय दीजिए, AAP विधायक ने नीतीश कुमार को क्यों लिख पत्र
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली से विधायक संजीव झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पटना स्थित मैथिली अकादमी को फिर से शुरू करने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली से विधायक संजीव झा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पटना स्थित मैथिली अकादमी को फिर से शुरू करने की मांग की है। संजीव झा का कहना है कि 1976 में स्थापित यह अकादमी मैथिली भाषा, साहित्य और संस्कृति को बचाने का एक बड़ा जरिया रही है, लेकिन लंबे समय से इसका बंद पड़ा होना करोड़ों मैथिली भाषियों के साथ गलत है।
उन्होंने अपनी बात रखते हुए महाकवि विद्यापति और ज्योतिरीश्वर ठाकुर जैसे महान विद्वानों का उदाहरण दिया और बताया कि मिथिला की धरती हमेशा से ज्ञान और संस्कृति का केंद्र रही है।
मिथिला की मिट्टी से गहरा जुड़ाव- AAP विधायक
संजीव झा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि भले ही वह दिल्ली से विधायक हैं, लेकिन बिहार और मिथिला की मिट्टी से उनका गहरा जुड़ाव है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मैथिली सिर्फ एक भाषा नहीं बल्कि मिथिला की पहचान है, जिसे बचाना बेहद जरूरी है।
उन्होंने आगे कहा, गौतम, कणाद, कपिल, उदयना, गंगेश आदि जैसे दार्शनिक साहित्य के प्रख्यात विद्वानों की जन्मभूमि, मिथिला की पवित्र भूमि रही है। यह सर्वविदित है कि मिथिला न केवल भाषा, साहित्य और संस्कृति की भूमि है, बल्कि विद्वानों और बुद्धिजीवियों की भी भूमि है। यहां की स्थानीय परंपराएं अपनी परिपक्वता के लिए प्रसिद्ध हैं, और नृत्य, संगीत और कला की परंपराएं भी काफी समृद्ध हैं।
कई संगठनों ने दिया था धरना
बता दें, हाल ही में पटना के गर्दनीबाग में भी कई संगठनों और भाषा प्रेमियों ने इस अकादमी को दोबारा सक्रिय करने के लिए धरना दिया था। संजीव झा ने नीतीश सरकार से इस मामले में गंभीरता दिखाने और मैथिली समाज को न्याय दिलाने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें



