स्वतंत्र भारद्वाज कौन है, जिसने निशु आजाद के पिता पर किया था हमला; कबूलनामे पर मच गया बवाल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

who is Swatantra Chardwaj: निशु आजाद के पिता पर हमले की बात कबूल करने वाला स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। वह कहता है कि उसे मुलमानों से बहुत ज्यादा नफरत है। उसने कहा कि राजनीतिक कनेक्शन की वजह से दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर हिंसा के बाद भी उस पर कार्रवाई नहीं की।

swatantra bhardwaj
स्वतंत्र भारद्वाज ने कबूली नीशू आजाद के पिता पर हमले की बात और सीजेपी के टारगेट पर आ गया।

who is Swatantra Chardwaj: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) और सरकार के बीच सुलह को कुछ ही घंटे हुए थे कि एक बार फिर 'जंतर-मंतर के आंदोलनकारी' दिल्ली पुलिस पर भड़क गए हैं। स्वतंत्र भारद्वाज नाम के एक शख्स की ओर से किए गए दावों के बाद सीजेपी के नेताओं ने उसे अपना टारगेट नंबर वन बना लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी और ऐक्शन की मांग को लेकर सीजेपी ने दिल्ली पुलिस पर दबाव बढ़ा दिया है। सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद मार्ग थाने पहुंचे। आखिर यह स्वतंत्र भारद्वाज है कौन और क्यों अचानक इतनी सुर्खियों में आ गया है?

स्वतंत्र भारद्वाज बिहार के दरभंगा का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रह रहा है। भारद्वाज ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट रहा है और राजधानी आन से पहले कुछ दिन पटना में रहकर पढ़ाई कर चुका है। हिंदुत्ववादी मुद्दों पर काम करने के अलावा वह खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर भी बताता है। भारद्वाज ने कहा कि वह गोरक्षक भी। इन दिनों वह आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को भी जोरशोर से उठा रहा है।

भारद्वाज ने अपने परिचय में कहा, ‘मैं दरभंगा का मैथिल ब्राह्मण हूं। मैं पटना विश्वविद्यालय में पढ़ता था तो वहां एक शख्स ने भगवा झंडा जलाया था। तब मैंने पहली बार आंदोलन किया था। मन बढ़ने लगा, मुझे आंदोलन में मजा आने लगा। दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के बाद मैं दिल्ली आ गया। लेकिन तभी श्रद्धा के 36 टुकड़े कर दिए गए थे। तो फिर मेरा प्लैटफॉर्म बदलने लगा। मैंने कुछ ऐसा बोल दिया था जो 8 मिलियन चल गया। तब लोग मुझे और हर टॉपिक पर बोलने को कहने लगे। मैंने जेएनयू का भी घेराव किया था। तब डिटेन किया गया था। तब से ही गिरफ्तारी और हिरासत में लिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों के सामने मेरी मुस्लिम विरोधी छवि बनने लगी। लोगों को ऐसी बातें पसंद आती हैं। लोगों को प्यार वाली बातें अच्छी नहीं लगती। मुस्लिम कोई गलती करे या ना करे, कोई मुस्लिम मेरे बगल से गुजरता है तो उलटी होने लगती है। मुझे एक दो से नहीं सभी मुस्लिम से नफरत है, मुझे भी नहीं पता क्यों है, लेकिन नफरत है।’

क्यों सीजेपी के टारगेट पर आया

सीजेपी ने अब स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और दिल्ली पुलिस से उसकी गिरफ्तारी करने और हत्या के प्रयास की धारा लगाने की मांग की है। दरअसल, भारद्वाज ने एक यूट्यूब इंटरव्यू में कबूल किया है कि उसने इंफ्लुएंशर निशु आजाद के पिता का सिर फोड़ा था और भाजपा में बड़े नेताओं को अपने भाई समान बताते हुए कहता है कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। सीजेपी का कहना है को जो खुद अपना गुनाह कबूल कर रहा है, दिल्ली पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर रही हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा है कि संजय के खोपड़ी में दरार की बात गलत है, आरोपी ने कड़े से उनके सिर पर चोट पहुंची थी,जोकि मेडिकल जांच में सामान्य पाया गया।

मुल्ला मुक्त भारत बनाना चाहता है स्वतंत्र, मुसलमानों से बहुत नफरत

भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह मोदी सरकार का समर्थक रहा है, लेकिन आरक्षण और यूजीसी के मुद्दे पर वह सरकार की नीतियों के खिलाफ है। भारद्वाज ने जिस इंटरव्यू में नीशू आजाद के पिता संजय का सिर फोड़ने की बात कबूल की है, उसी में उसने मुसलमानों को लेकर कई नफरती बयान दिए हैं। वह खुद को मुसलमानों से हद दर्जे की नफरत करने वाला बताता है। वह कहता है कि उसे मुसलमानों को देखकर उल्टी आ जाती है। एक सवाल के जवाब में उसने कहा, 'मैं मुल्ला मुक्त भारत बनाना चाहता हूं और कभी मौका मिला तो मुल्ला मुक्त भारत पार्टी बनाना चाहूंगा।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News , Delhi Protest Live और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsस्वतंत्र भारद्वाज आखिर है कौन, क्यों कॉकरोच जनता पार्टी का बन गया टारगेट नंबर-1