कराटे में ब्लैक बेल्ट, रशियन बैले डांसर; कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से जबरदस्ती हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया तो उनकी पत्नी कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देती नजर आईं। उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि 20 मार्च को संसद तक होने वाले मार्च में अगर वांगचुक शामिल नहीं हो पाए तो उनकी जगह वह शामिल होंगी।

कराटे में ब्लैक बेल्ट, रशियन बैले डांसर; कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो

पिछले 21 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को जब जंतर-मंतर से हटाकर सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया तो उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देतीं नजर आईं। उन्होंने आगे का मोर्चा संभालते हुए साफ तौर पर कहा कि 20 जुलाई को संसद तक होने वाला मार्च वैसे ही होगा जैसे तय किया गया था। उन्होंने ये भी कहा कि अगर सोनम वांगचुक इस मार्च में शामिल नहीं हो पाए तो वह उनकी जगह इसमें शामिल होंगी। इसके अलावा वह सोनम वांगचुक को जबरदस्ती जंतर मंतर से हटाए जाने को लेकर भी खुल कर बोलती और सवाल खड़ी करती नजर आईं। इस बीच ये भी जानना दिलचस्प है कि जो गीतांजलि कठिन समय में सोनम वांगचुक का खुलकर साथ देतीं नजर आई, असल में वह उनकी दूसरी पत्नी हैं। वांगचुक की पहली शादी अमेरिकी नागरिक रेबेका नॉर्मन से हुई थी। हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया।

गीतांजलि का जन्म ओडिशा के बालासोर में एक पंजाबी परिवार में हुआ। फकीर मोहन यूनिवर्सिटी से फ़िज़िक्स में गैजुएशन किया। भुवनेश्वर के ज़ेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए करने के बाद उन्होंने कॉर्पोरेट सेक्टर में 15 साल तक काम किया। ओडिशा के बालासोर में एक पंजाबी परिवार में जन्मीं गीतांजलि ने फकीर मोहन यूनिवर्सिटी से फ़िज़िक्स में अपनी बैचलर डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर के ज़ेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट से MBA किया। एमबीए पूरा करने के बाद, उन्होंने 15 साल तक कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया। इस दौरान वह डेनमार्क में भी रहीं। वापस भारत आने के बाद उन्होंने पुशन और शंघाई पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड शुरू किए। 2017 में उन्होंने सोनम वांगचुक के साथ मिलकर लद्दाख में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स (HIAL) की स्थापना की।

कराटे में ब्लैक बेल्ट और रशियन बैले डांसर

गीतांजलि की लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक वह कराटे में ब्लैक बेल्ट और रशियन बैले डांसर भी हैं। गीतांजलि अंगमो ने एक बार ब्रूट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात वांगचुक से एक एजुकेशन कॉन्फ्रेंस में हुई थी। इसके बाद वह तुरंत एक दूसरे से जुड़ गए। उन दोनों में काफी समानताएं भी थीं।

सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर क्या बोलीं गीतांजलि आंग्मो

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो ने शनिवार को दावा किया कि वांगचुक 'पूरी तरह ठीक हैं', लेकिन सफदरजंग अस्पताल बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उनकी मेडिकल रिपोर्ट की प्रतियां उपलब्ध नहीं करा रहा है। आंग्मो ने यह भी कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार होगा और वांगचुक भी उसमें हिस्सा लेंगे। आंग्मो ने अस्पताल प्रशासन को लिखित रूप से कहा है कि उनकी अनुमति के बिना सोनम वांगचुक को कोई भी दवा या इलाज न दिया जाए। उन्होंने अस्पताल में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए वांगचुक को अस्पताल से छुट्टी देने की भी मांग की।

उन्होंने अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए और कहा कि परिवार के लोगों को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जा रही, जिससे ऐसा लग रहा है कि वे 'जेल' में हैं।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsकराटे में ब्लैक बेल्ट, रशियन बैले डांसर; कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि