आजिंक्य शिंदे को यूं ही नहीं दी गई कमान? अभिजीत दीपके के ‘गुरु’, AAP से भी मजबूत कनेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

आजिंक्य शिंदे भले ही मीडिया में कम चर्चित हैं, लेकिन कॉकरोच जनता पार्टी में उनका योगदान बहुत बड़ा है। शिंदे सीजेपी के संगठन प्रभारी हैं। वह आम आदमी पार्टी के नेता रहे हैं।

who is ajinkya shinde
आजिंक्य शिंदे और अभिजीत दीपके का साथ काफी पुराना है। दीपके ने शिंदे को सौंपी आंदोलन की कमान।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के तीन सबसे बड़े नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद कमान अब आजिंक्य शिंदे को दी गई है। खुद अभिजीत दीपके ने पहले से रिकॉर्ड किए गए एक वीडियो के जरिए इस बात का ऐलान किया। आजिंक्य शिंदे पहले ही सीजेपी का एक अहम हिस्सा हैं और अभिजीत दीपके के मेंटर या यूं कहें कि गुरु भी हैं। दीपके की तरह उनका भी आम आदमी पार्टी से मजबूत कनेक्शन है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी में शिंदे का बड़ा कद था।

आजिंक्य शिंदे सीजेपी में आने से पहले महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी के युवा विंग के प्रमुख थे। उनकी गिनती महाराष्ट्र में 'आप' के प्रमुख नेताओं में होती थी। दीपके और शिंदे का संपर्क भी काफी पुराना है। हाल ही में दीपके और सीजेपी के सह संयोजक आशुतोष रांका ने एक वीडियो में बताया था कि शिंदे उनके और सीजेपी के लिए कितने अहम हैं।

रांका ने बताया था कि शिंदे काफी पहले से दीपके के मेंटर हैं। इसका मतलब है कि वह 'आप' के दौर से ही सीजेपी प्रमुख को रास्ता दिखाते रहे हैं। अब जब दीपके ने सीजेपी का गठन किया तो उन्होंने शिंदे को राष्ट्रीय संगठन प्रभारी का अहम पद दिया। दीपके ने उसी वीडियो में यह भी बताया था कि जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन के पर्दे के पीछे रहकर शिंदे ही चला रहे थे। भीड़ नियंत्रण से लेकर आंदोलन की रूपरेखा तक वही तय करते थे।

पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं शिंदे

शिंदे कॉकरोच जनता पार्टी के ऐसे बड़े नेता हैं जो पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद करते हैं। वह मीडिया के सामने कम आते हैं और बयानबाजी-विवादों से दूर रहते हैं। शिंदे काफी कम बोलते हैं। सीजेपी के संगठन में उनकी भूमिका बहुत बड़ी है। दीपके ने पिछले दिनों बताया था कि राष्ट्रीय स्तर पर जो सीजेपी की टीम बनी है, उसे शिंदे ने ही आकार दिया है।

सामने नहीं आ रहे आजिंक्य शिंदे

आजिंक्य शिंदे दिल्ली में हैं या महाराष्ट्र में यह, यह जानकारी साफ नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया पर भी उनकी गतिविधि नहीं दिख रही है। ऐसे में वह किस तरह प्रदर्शन की अगुआई करेंगे इस पर सस्पेंस बना हुआ है। दीपके, दास और रांका के अलावा सीजेपी की लीगल हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया जा चुका है। यूट्यूबर ध्रुव राठी भी गुरुग्राम स्थित घर से ही उठा लिए गए। दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में सीजेपी के सैकड़ों प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए जा चुके हैं और जंतर-मंतर पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, जहां देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की गई थी।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsआजिंक्य शिंदे को यूं ही नहीं कमान; अभिजीत दीपके के 'गुरु' भी हैं, AAP से लिंक