मैं 30000 के जूते पहनता हूं, अभिजीत दीपके ने अपनी फंडिंग के बारे में बताया

लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार 2 अक्टूबर से मुंबई में विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। हालांकि, उन्हें पुलिस से अनुमति नहीं मिली है और ऐसे में उन्होंने जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया था। इससे पहले उन्होंने फंडिंग से जुड़े सवाल का जवाब दिया।

Abhijeet Dipke Funding
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को मुंबई में कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया था। (ANI Photo)

अभिजीत दीपके शुक्रवार से मुंबई में नए आंदोलन की शुरुआत करने जा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन होने जा रहा है। इससे पहले गुरुवार को उनसे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फंडिंग को लेकर भी सवाल पूछा गया था, जिसपर उन्होंने कहा कि सवाल में कोई भी लॉजिक नजर नहीं आता। इसके अलावा राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर भी पुलिस अलर्ट है।

मुंबई के शिवाजी पार्क में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन होना है। इससे पहले अभिजीत दीपके से सीजेपी की फंडिंग के बारे में सवाल पूछा गया। पूछा गया, 'आप चुनाव आयोग से पारदर्शिता की मांग करते हैं, तो क्या आप बता पाएंगे कि सीजेपी पार्टी का जो फंडिंग है, वो कहां से आता है।'

अभिजीत दीपके ने क्या जवाब दिया

दीपके ने कहा कि फंडिंग के बारे में बताने पर चुनाव सुधर जाएंगे क्या। उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि हमारे सार्वजनिक रूप से जो फंडिंग आ रही है, वो बता दूंगा तो क्या चुनाव ठीक हो जाएंगे। मुझे माफ कीजिएगा सवाल में लॉजिक नहीं है। हमारी फंडिंग का और चुनाव आयोग में जो धांधली चल रही है, उसका क्या लेना देना है।'

सवाल किया गया कि वह इतना बड़ा प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं, तो इसपर दीपके ने जवाब दिया, 'छोटा स्टेज है छोटा। आप कल आकर देखिए छोटा स्टेज है।' उन्होंने कहा, 'मेरे जूतों का बहुत फोटो चला था। 30 हजार के जूते पहन रहा हूं, मुझे कोई शर्म नहीं है बताने में। मैं उसके लिए सक्षम हूं। अमेरिका में गया था मैं। मुझे लोग काफी पूछ रहे थे, जब मैं पिछली बार घूम रहा था कि यह हर स्टेट में कैसे जा रहा है।'

उन्होंने आगे कहा, 'अगर में अमेरिका की फ्लाइट लेकर जा सकता हूं इंडिया से, तो मुंबई से दिल्ली तक तो जा ही सकता हूं।' इससे पहले सीजेपी ने स्कूल ठीक करो अभियान की शुरुआत की थी, जिसके तहत अलग-अलग राज्यों के सरकारी स्कूलों में टीम पहुंच रही थी।

हिरासत में लिए गए थे अभिजीत दीपके

प्रदर्शन से पहले दीपके को गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया था। हालांकि, कुछ ही मिनटों के बाद वह बाहर आ गए थे। इधर, सीजेपी ने इसे फर्जी खबर बताया था, लेकिन सामने वीडियो आया था, जिसमें पार्टी के संस्थापक पुलिस के साथ जाते नजर आ रहे हैं। मरीन ड्राइव पर समर्थकों के साथ तख्तियां लेकर जुटने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

एक अधिकारी ने बताया, 'एक महिला निरीक्षक समेत एक टीम दीपके के पास पहुंची और उन्हें एक वैन में मरीन ड्राइव थाने ले गई। थाने ले जाते समय महिला अधिकारी ने उनसे उनकी पहचान और गृह नगर के बारे में पूछा।'

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए जाएंगे। साथ ही अक्टूबर के अंत में दिल्ली में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो जाएगा। इससे पहले पेपर लीक के खिलाफ भी सीजेपी ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया था।

उन्होंने कहा था, 'ज्ञानेश कुमार देशद्रोही हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए और उनके खिलाफ आपराधिक मामला चलना चाहिए।' दीपके ने कहा, 'मैं जेल जाने से नहीं डरता। मैं बार-बार प्रदर्शन करने के लिए वापस आऊंगा।'

दीपके ने कहा, 'गोवा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में प्रदर्शन किए जाएंगे। अगर वह इस्तीफा नहीं देते हैं, तो अक्टूबर के अंत से दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमैं 30000 के जूते पहनता हूं, अभिजीत दीपके ने अपनी फंडिंग के बारे में बताया