
अगली बार वोट मांगने जाएंगी तो दिल्ली का AQI कहां होगा, HTLS में सीएम रेखा गुप्ता ने दिया यह जवाब
सीएम ने कहा, 'दिल्ली की लीगेसी समस्याओं की बात करें तो यहां के कूड़े के पहाड़, यमुना जी की सफाई, दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कें, स्कूलों-अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर और दिल्ली का पर्यावरण.. ये सारी वो चीजें हैं जो यहां रहने वाले हर किसी के दिल के नजदीक हैं।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2025 (HTLS) में हिस्सा लेने के लिए पहुंची। यहां बातचीत के दौरान जब उनसे दिल्ली में प्रदूषण कम होने या AQI बेहतर होने की टाइमलाइन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह कोई टाइमलाइन तो नहीं दे सकती क्योंकि समस्याएं बहुत हैं, जिन पर लगातार काम चल रहा है, और यही जरूरी बात है कि इन समस्याओं पर लगातार बिना रूके काम होता रहे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अगले चुनाव में जब आप जनता के बीच जाएंगी तो आपके अनुसार दिल्ली के AQI में कितने प्रतिशत तक कमी हो जाएगी, तो जवाब में गुप्ता ने कहा AQI कितना भी हो, लेकिन दिल्ली की जनता इस बात को जरूर मानेगी कि रेखा ने अपना 100 प्रतिशत किया है और वो कर रही है।
एंकर ने पूछा- आपकी ट्रिपल इंजन सरकार है
कार्यक्रम के दौरान एंकर ने जब उनसे पूछा कि दिल्ली के लोग आपसे यहां की हवा साफ होने और प्रदूषण में कमी के लिए किस टाइमलाइन की उम्मीद कर सकते हैं। क्योंकि आज यहां आपकी ट्रिपल इंजन की सरकार है, केंद्र में आप हैं, एलजी भी आपके हैं और सीएम आप खुद हैं, तो ऐसे में आप यह कहकर नहीं बच सकते कि ये एक बड़ी समस्या है, जो सिर्फ जनभागीदारी से ही खत्म होगी। आपको एक टाइमलाइन देना चाहिए कि कब तक दिल्ली की हवा साफ हो जाएगी, कब यहां का AQI 100 या 50 होगा, कब यमुना जी के झाग खत्म हो जाएंगे?
सीएम बोलीं- बड़ी बात लगातार काम जारी रहना है
जवाब में सीएम ने कहा, 'दिल्ली की लीगेसी समस्याओं की बात करें तो यहां के कूड़े के पहाड़, यमुना जी की सफाई, दिल्ली की टूटी-फूटी सड़कें, स्कूलों-अस्पताल का इंफ्रास्ट्रक्चर और दिल्ली का पर्यावरण.. ये सारी वो चीजें हैं जो यहां रहने वाले हर किसी के दिल के नजदीक हैं। लेकिन ये एक लगातार किए जाने वाला काम है, कोई एक दिन में दिल्ली पूरी तरह साफ हो जाएगी या पूरे तरीके से कूड़े के पहाड़ हट जाएंगे, शायद संभव ना हो, पर लगातार काम होना, बिना रूके, बिना थके काम चलना, यह बहुत जरूरी है। मैं अपनी दिल्ली को भरोसा दे सकती हूं कि दिल्ली की जो हर एक लीगेसी समस्या है, उस पर बहुत गंभीरता से और बड़ी मेहनत के साथ आपकी ये सरकार काम कर रही है, लगातार कर रही है। और जब समस्या पर समाधान के लिए काम शुरू करते हैं तो उस समस्या को एक दिन खत्म होने का मौका भी मिलता है और यहां भी निश्चित रूप से मिलेगा, यह विश्वास दिल्ली के लोगों को करना होगा।
अगले चुनाव में AQI को लेकर दिया यह जवाब
इसके बाद जब सीएम से पूछा गया कि अगली बार जब आप जनता से वोट मांगने जाएंगी तो आप अपना वह वादा कम से कम आधा तो पूरा करेंगी ना कि आपकी हवा साफ हो गई है, AQI 300 से 100 या 150 तक तो ले आएँगी ना आप? इसके जवाब में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'देखिए मैं 50 या 100 प्रतिशत की बात तो नहीं कर रही, लेकिन दिल्ली की जनता इस बात को जरूर मानेगी कि रेखा ने अपना 100 प्रतिशत किया है और वो कर रही है।'

लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।




