जब दिल्ली के कैफे में उपराज्यपाल से मिले बच्चे, प्रदूषण पर जताई चिंता; फिर क्या हुआ
दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने एक स्थानीय कैफे में बच्चों से मुलाकात की, जिन्होंने प्रदूषण को लेकर अपनी चिंताएं जताई।

दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शनिवार को राजधानी की एयरक्वालिटी में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत पर जोर दिया है। दरअसल हाल ही में एक स्थानीय कैफे में उनकी मुलाकात दो बच्चों से हुई। उन्होंने उपराज्यपाल के सामने प्रदूषण को लेकर अपनी चिंताएं जताई। आज यानी शनिवार को संधू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात का जिक्र करते हुए बच्चों की जागरूकता की तारीफ की। उन्होने लिखा कि बच्चों की जागरूकता दिल को छू लेने वाली थी। उन्होंने कहा कि वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी के सहयोग की जरूरत है और वे इस दिशा में व्यावहारिक सुझावों का स्वागत करेंगे।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। यह शुक्रवार शाम के 189 के मुकाबले थोड़ा बेहतर है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक AQI इसी 'मध्यम' श्रेणी में बना रहेगा। गौरतलब है कि CPCB के मानकों के अनुसार, 0-50 के बीच AQI को 'अच्छा' और 101-200 के बीच को 'मध्यम' माना जाता है।
दिल्ली में वायु प्रदूषण एक गंभीर राजनीतिक मुद्दा रहा है, खासकर सर्दियों के महीनों में जब स्थिति बेहद खराब हो जाती है। केंद्र और दिल्ली की सत्ताधारी भाजपा, पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर इसके लिए दोष मढ़ती रही है, जबकि वर्तमान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसमें धीरे-धीरे सुधार का वादा किया है।
दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में 11 मार्च को शपथ लेने वाले 63 साल के संधू इससे पहले अमेरिका में भारत के राजदूत और श्रीलंका में उच्चायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने वीके सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें लद्दाख स्थानांतरित कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Aditi Sharmaअदिति शर्मा
अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।
विस्तृत बायो
डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।
अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।
उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।
तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।
और पढ़ें

