सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं; CJP बोली- हमने जो कहा वही हो

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा है कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों को ही पहले पूरा करे।

supreme court
सौरभ दास ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट से लगाई गईं शर्तें उन्हें मंजूर नहीं।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कहा है कि प्रदर्शनकारियों को कानूनी कार्रवाई से राहत को लेकर सुप्रीम कोर्ट से लगाई जा रही शर्तें उन्हें मंजूर नहीं है। सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने दो टूक कहा कि सर्वोच्च अदालत की शर्तें उन्हें स्वीकार नहीं हैं और सरकार को उनकी मांगों को बिना किसी 'किंतु-परंतु' के पूरा करना चाहिए। हालांकि, दास ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा करने के अलावा यदि सुप्रीम कोर्ट अतिरिक्त कुछ राहत दे तो उन्हें मंजूर होगा।

देश की सबसे बड़ी अदालत ने मंगलवार को उन प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल से कम है और जिनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की बर्बरता का आरोप लगाने वाली कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कई अंतरिम निर्देश जारी किए हैं।

सर्वोच्च अदालत की ओर से दिए गए निर्देशों पर सौरभ दास ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि उन्हें इस तरह की शर्तें मंजूर नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट यदि कुछ युवाओं के हित में कर रही है तो हम स्वागत करते हैं ऐसे आदेश का। लेकिन सुप्रीम कोर्ट जो कर रही है अपने हिसाब से कर रही है, करती रहे। हम लोग जमीन पर थे, बहुत दिनों से। हमारी कुछ मांगें थीं, उन्हें पूरी होनी चाहिए यह सबसे महत्वपूर्ण है। हमने मांग की थी कि सभी लोगों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस होंगे और भविष्य में भी कोई कार्रवाई नहीं होगी। जितने भी लोगों को हिरासत में लिया गया या गिरफ्तार किया गया तो उन्हें छोड़ना चाहिए। हमने यह नहीं कहा कि कोई नाबालिग है तभी छोड़िए, या पहले से एफआईआर है तो मत छोड़िए। सरकार को भी समझना चाहिए कि जो भरोसा दोनों मंत्रियों ने दिया था उन्हें पूरा करना चाहिए। अब यदि सुप्रीम कोर्ट कह रही है कि जिन पर पहले से एफआईआर है उन्हें मत छोड़िए, तो यह हमें मंजूर नहीं है। हमारी जो मांगें हैं वह साफ हैं और उसी के हिसाब से होना चाहिए।'

पहले से एफआईआर ना हो, शांतिपूर्ण प्रदर्शन आदि शर्तें मंजूर नहीं: CJP

सौरभ दास ने कहा कि उन्हें सरकार की ओर से भरोसा दिया गया था कि मंगलवार को आदेश जारी कर दिया जाएगा। सोमवार रात को उनकी वार्ताकारों से लंबी बात हुई और उन्होंने कहा, 'हमने उनसे चर्चा की कि आदेश की भाषा क्या हो, हमें यही आशंका था कि यदि शर्तें डाले कि पहले से एफआईआर ना हो या शांतिपूर्ण शब्द का इस्तेमाल किया तो पुलिस के पास ताकत आ जाएगी कि जिसे पसंद नहीं करती उसे अशांतिपूर्ण कह देगी, इसलिए हमने कहा था कि जितने भी लोग इसमें जुड़े थे उनमें से किसी के खिलाफ कार्रवाई ना हो। हम लोग इंतजार कर रहे हैं।'

हमने जो कहा पहले वह हो, फिर सुप्रीम कोर्ट और राहत दे...

सौरभ दास ने कहा कि सरकार को पहले उनकी मांगें पूरी करनी चाहिए और इसके अलावा यदि सुप्रीम कोर्ट कुछ राहत दे तो उसे भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा, 'यदि सुप्रीम कोर्ट यदि कुछ शर्तें डाल रहा है तो हमें मंजूर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट यदि कुछ कह रहा है तो वह हमारी मांगों के अतिरिक्त हो। हमने जो कहा वह हो उसके बाद यदि सुप्रीम कोर्ट कुछ राहत दे तो सरकार को उसे भी पूरा करना चाहिए।'

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं; CJP बोली- हमने जो कहा वही हो