जेन-जी ने बताया विश्वगुरु का असली मतलब; प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं वांगचुक की पत्नी- शायद अब समय आ गया है…

हिन्दुस्तान टाइम्स, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपनी पोस्ट में गीतांजलि आंग्मो ने लिखा, ‘दुनिया भर के अपने हमउम्र युवाओं के उलट, उन्होंने दिखाया है कि आप अपने ही देश को जलाए बिना अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े हो सकते हैं।'’

हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी इन युवा भारतीयों से... ; वांगचुक की पत्नी बोलीं- जेन-जी ने बताया विश्वगुरु का असली मतलब
हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी इन युवा भारतीयों से... ; वांगचुक की पत्नी बोलीं- जेन-जी ने बताया विश्वगुरु का असली मतलब (PTI Photo/Karma Bhutia)(PTI07_20_2026_000872B)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 36 दिनों से जारी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर को अपना इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने इसका पूरा श्रेय भारत की जेन-जी पीढ़ी को दिया और कहा कि भारत के विश्वगुरु होने का मतलब हमारी जेन-जी पीढ़ी ने समझाया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए गीतांजलि ने लिखा, 'भारत के 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है, अगर किसी ने यह समझाया है तो वह हमारी 'जेन-जी' (Gen Z) पीढ़ी ही है। उन्होंने सनातन धर्म को बगैर बड़े-बड़े उपदेशों के अपने जीवन में अपनाया है। बगैर नफरत के साहस, बगैर हिंसा के मजबूती और बगैर अंध भक्ति के देश भक्ति।'

जेन-जी ने बताया विश्वगुरु का असली मतलब; प्रधान के इस्तीफे पर वांगचुक की पत्नी

इसके आगे उन्होंने लिखा, 'दुनिया भर के अपने हमउम्र युवाओं के उलट, उन्होंने दिखाया है कि आप अपने ही देश को जलाए बिना अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े हो सकते हैं।' अपनी पोस्ट के अंत में गीतांजलि ने लिखा, 'शायद अब समय आ गया है कि हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी इन युवा भारतीयों से हिंदू धर्म, राष्ट्रवाद और 'विश्वगुरु' होने के असली मतलब के बारे में दो-चार बातें सीखे।'

बता दें कि बीते 36 दिनों से जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का आंदोलन चल रहा था, और पार्टी द्वारा नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को लेकर शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही थी, और उनकी इसी मांग के समर्थन में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर भी बैठे थे। 26 दिन तक चले अनशन के बाद उन्होंने शुक्रवार देर रात अपना अनशन खत्म कर दिया था।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsशायद अब समय आ गया है…; प्रधान के इस्तीफे पर वांगचुक की पत्नी