आरोग्य मंदिर में जानकर मंदिर लिखा गया, मुसलमान जाने से हिचकिचाएंगे...; क्या बोलीं सीएम रेखा?

Feb 07, 2026 10:16 am ISTRatan Gupta एएनआई, नई दिल्ली
share

राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गु्प्ता से जब इसके नाम आरोग्य मंदिर में जानकर 'मंदिर' शब्द लगाने और मुसलमानों के इलाज के लिए जाने से हिचकिचाने जैसे सवाल किए गए तो जानिए उन्होंने क्या कहा?

आरोग्य मंदिर में जानकर मंदिर लिखा गया, मुसलमान जाने से हिचकिचाएंगे...; क्या बोलीं सीएम रेखा?

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक की शुरूआत की थी। समय बदला, कुर्सी बदली और दिल्ली विधानसभा की कमान भाजपा के हाथों आई, तो नई सरकार ने आरोग्य मंदिर खोल दिए। राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गु्प्ता से जब इसके नाम आरोग्य मंदिर में जानकर 'मंदिर' शब्द लगाने और मुसलमानों के इलाज के लिए जाने से हिचकिचाने जैसे सवाल किए गए तो जानिए उन्होंने क्या कहा?

क्या बोलीं सीएम रेखा?

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया- कौन सी अच्छी बात को वो (आम आदमी पार्टी के नेता) कह रहे हैं कि अच्छा हुआ। अटल कैंटीन बना दी, हाय... उनको तो केवल गलत ही दिखता है। इसके बाद सीएम रेखा ने अन्य बातों का जिक्र करना शुरू कर दिया। हालांकि इसी इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा- ये कोई मंदिर नहीं है। ये हेल्थकेयर हैं, जहां प्राइमरी साधन उपलब्ध हैं। इसके अलावा इंटरव्यू में बातचीत के दौरान दिल्ली के हेल्थकेयर सिस्टम को लेकर अन्य बातें भी कहीं।

मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलने का आरोप

उनसे पूछा गया- आपने मोहल्ला क्लीनिक में सिर्फ बोर्ड लगा दिया है, आरोग्य मंदिर। क्या बोर्ड बदलने से काम बदलता है? इस पर सीएम रेखा ने कहा- एक बार आरोग्य मंदिर होकर आएं। मोहल्ला क्लीनिक क्या था, एक केबिन जिसे नाले के ऊपर रख दिया गया था। वहां न तो डॉक्टर थे, न दवाईं थीं। न ट्रीटमेंट थीं। आपने उसे करप्शन का एक जरिया माना।

दिल्ली की पिछली आप सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- आपने जैसा हेल्थकेयर सिस्टम होना चाहिए था, वैसा दिल्ली में रोककर रखा। आरोग्य मंदिर वो प्राइमरी हेल्थकेयर सिस्टम है, जो केजरीवाल के समय में भी केंद्र सरकार ने उन्हें ऑफर की थी। मगर उन्होंने कभी भी वो योजना नहीं आने दी।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें