दिल्ली पर बाढ़ वाला खतरा? फिर रौद्र रूप ले रही यमुना; अफसर अलर्ट

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टाइम्स
Follow us on Google News
share

यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं बाढ़ के खतरे को लेकर उन्होंने अहम जानकारी दी है। 

दिल्ली पर बाढ़ वाला खतरा? फिर रौद्र रूप ले रही यमुना; अफसर अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा युमना का जलस्तर

दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के बाद युमना और हिंडन नदी का जल स्तर एक बार फिर बढ़ गया है। दिल्ली के पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना के मॉनिटरिंग पॉइंट पर शनिवार रात 8 बजे जलस्तर 204.06 मीटर तक पहुंच गया, जो चेतावनी के निशान 204.50 मीटर से सिर्फ 44 सेमी नीचे था। वहीं, हिंडन नदी का जलस्तर नोएडा बेस स्टेशन पर रात 8 बजे चेतावनी के स्तर 195.76 मीटर को पार कर गया।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों दोनों नदियों का जल स्तर पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहा है। अगर ऊपरी इलाकों में बारिश जारी रहती है तो ये जलस्तर और बढ़ सकता है। हालांकि, अनुमान बताते हैं कि अगले सात दिनों में यमुअना के बाढ़ के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है और इसके 204.5 मीटर के आसपास रहने की संभावना है। उधर अधिकारियों ने फिर साफ किया है कि फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं है।

दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फिलहाल यह बढ़ोतरी ऊपरी इलाकों से छोड़े गए पानी की वजह से हुई है। अधिकारी ने कहा, हरियाणा के यमुनानगर से दिल्ली तक पानी पहुंचने में दो दिन लगते हैं। जलस्तर मंगलवार से बढ़ना शुरू हुआ, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पानी का तेज बहाव नदी को साफ करेगा। बढ़ोतरी के बाद जलस्तर के स्थिर होने की संभावना है। फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।

बारिश के बाद छोड़े गए पानी से बढ़ा जल स्तर

दरअसल भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से ऊपर क्षेत्र में पानी छोड़े जाने की वजह जलस्तर बढ़ा है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली तक पहुंचने में आम तौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि ऊपरी इलाकों में बारिश और पानी छोड़े जाने का असर कजलस्तर पर कई दिनों तक बना रह सकता है। अधिकारियों की मानें तो संबंधित विभाग लगातार इस पर नजर रख रहे हैं।

कब होता है बाढ़ का खतरा

पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना के लिए खतरे का निशान 205.33 मीटर है। जब नदी खतरे के निशान तक पहुंचती है तो अधिकारी बाढ़ वाले इलाकों को खाली करने के लिए घोषणाएं करना शुरू कर देते हैं, जबकि संवेदनशील इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की प्रक्रिया 206 मीटर पर शुरू होती है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली पर बाढ़ वाला खतरा? फिर रौद्र रूप ले रही यमुना; अफसर अलर्ट