
दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में बुधवार को रहेगा जलसंकट, नहीं आएगा पानी; DJB ने किया अलर्ट
लोगों को होने वाली असुविधा के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताया है। साथ ही नागरिकों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही स्टोर करके रख लें, ताकि शटडाउन की अवधि के दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े।
दिल्ली के 16 से ज्यादा इलाकों में रहने वाले लोगों को बुधवार को पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा और इस दौरान इन क्षेत्रों में शाम को पानी की आपूर्ति नहीं होगी। इसकी वजह बताते हुए जल बोर्ड ने बताया कि सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के ताहिरपुर स्थित मुख्य पंप सेटों में बड़ा मेंटेनेंस का काम होना है, इस कारण 4 फरवरी (बुधवार) को सोनिया विहार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से ताहिरपुर मुख्य लाइन तक पानी की सप्लाई सुबह 9 बजे से लेकर अगले 8 घंटे तक प्रभावित रहेगी। जिसके चलते प्रभावित इलाकों में बुधवार शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी।
प्रभावित समय: बुधवार (4-2-26) को सुबह 9 बजे से अगले 8 घंटों तक।
आपूर्ति की स्थिति: बुधवार शाम को नलों में पानी नहीं आएगा।
इन इलाकों में बुधवार शाम को नहीं आएगा पानी
(1) अंकुर एन्क्लेव
(2) करावल नगर
(3) मुस्तफाबाद
(4) शिव विहार
(5) खजूरी
(6) नानकसर
(7) यमुना विहार
(8) घोंदा मौजपुर
(9) गोकुलपुरी
(10) लोनी वाटर
(11) हर्ष विहार जेल
(12) मांडोली
(13) सेवा धाम
(14) ताहिरपुर
(15) GTB एन्क्लेव
(16) दिलशाद गार्डन
(17) सीमापुरी और आसपास के इलाके

प्रभावित इलाकों के लिए जारी सलाह
इस दौरान लोगों को होने वाली असुविधा के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताया है। साथ ही नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में पानी पहले से ही स्टोर करके रख लें, ताकि शटडाउन की अवधि के दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति फिर से सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही लोगों को परेशानी से बचाने के लिए जल बोर्ड ने टैंकरों से पानी की आपूर्ति के लिए कुछ नंबर्स भी जारी किए हैं।
टैंकर मंगवाने के लिए जारी नंबर्स
मंडावली- 22727812
जागृति- 22374834
ग्रेटर कैलाश- 29234746
गिरी नगर- 26473720
छतरपुर (कुतुब)- 65437020
IP पी/स्टेशन- 23370911, 23378761
आर.के. पुरम- 26193218
जल सदन- 29819035, 29814106
वसंत कुंज 26137216
सेंट्रल कंट्रोल रूम 1916, 23538495
वाटर इमरजेंसी नंबर 1916





