दिल्लीवालों जल संकट के लिए रहो तैयार, शहर के 55 से ज्यादा इलाकों में आज नहीं आएगा पानी

Mar 12, 2026 09:54 am ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जल बोर्ड ने बेहद अफसोस जताया है, साथ ही शटडाउन के दौरान प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी जरूरत का पानी पहले से स्टोर करके रखने की सलाह दी है।

दिल्लीवालों जल संकट के लिए रहो तैयार, शहर के 55 से ज्यादा इलाकों में आज नहीं आएगा पानी

दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के 55 से ज्यादा इलाकों के लिए जल संकट से जुड़ा एक अलर्ट जारी किया है और बताया है कि बुधवार को इन इलाकों में रहने वाले लोगों को पानी की कमी से जूझना पड़ेगा। इस बारे में जारी की सोशल मीडिया पोस्ट में डीजेबी ने बताया कि भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की फ्लशिंग के सालाना कार्यक्रम की वजह से 11 मार्च (बुधवार) यानी आज शहर के इन 55 से ज्यादा इलाकों में लोगों को जलसंकट की परेशानी को झेलना होगा। ऐसे में लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए जल बोर्ड ने बेहद अफसोस जताया है, साथ ही शटडाउन के दौरान प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी जरूरत का पानी पहले से स्टोर करके रखने की सलाह दी है।

प्रभावित इलाके, जहां बुधवार को नहीं आएगा पानी

(1) BF ब्लॉक शालीमार बाग BPS

(2) मादीपुर गांव, JJ कॉलोनी

(3) पश्चिम विहार एक्सटेंशन

(4) पश्चिम पुरी पॉकेट-1,2,3

(5) स्लम मादीपुर क्वार्टर

(6) मुल्तान नगर

(7) ज्वाला हेरी गांव

(8) पश्चिम विहार इलाका

(9) 246/जनता फ्लैट्स पीतमपुरा

(10) 32 ब्लॉक न्यू मोती नगर

(11) 468 (LIG) मादीपुर

(12) 320 (स्लम) मादीपुर

(13) मौजपुर

(14) ब्रह्मपुरी

(15) जगजीत नगर

(16) करतार नगर

(17) विजय कॉलोनी

(18) गौतम विहार

(19) गवारी एक्सटेंशन

(20) जय प्रकाश नगर

(21) अरविंद नगर

(22) घोंडा गांव और आस-पास के इलाके

(23) बाबरपुर

(24) बलबीर नगर

(25) गोरख पार्क

(26) कबीर नगर

(27) ज्योति कॉलोनी

(28) शिवाजी पार्क

(29) रोहताश नगर

(30) चंद्रलोक

(31) गोकुलपुर

(32) अशोक नगर

(33) मीत नगर

(34) गोकुलपुरी

(35) दुर्गापुरी

(36) न्यू मॉडर्न शाहदरा

(37) नाथू कॉलोनी

(38) मंशारोवर पार्क

(39) राम नगर

(40) भगवानपुर खेड़ा और आस-पास के इलाके

(41) ताहिरपुर, पुरानी और नई सीमापुरी और आस-पास के इलाके

(42) पॉकेट-F नंद नगरी

(43) पॉकेट ABC नंद नगरी

(44) जहांगीर पुरी B-5 सेक्टर-11

(45) रोहिणी, E-2, सेक्टर 11 रोहिणी

(46) सुल्तान पुरी

(47) पूठ खुर्द

(48) मजरा डबास

(49) चांद पुर Pkt. 02

(50) सेक्टर 23 रोहिणी, Pkt. 03

(51) सेक्टर 23 रोहिणी, Pkt. 11-A

(52) सेक्टर 23 रोहिणी, D-1

(53) सेक्टर-15 रोहिणी, D-2

(54) सेक्टर-15 रोहिणी, F ब्लॉक

(55) सेक्टर-15 रोहिणी

दिल्लीवालों जल संकट के लिए रहो तैयार, 55 से ज्यादा इलाकों में आज नहीं आएगा पानी

मदद के लिए जारी किए हेल्पलाइन नबंर

पानी नहीं आने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें होंगी, हालांकि लोगों की परेशानी को कम करने के लिए जल बोर्ड ने पानी के टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर फोन करके मदद ली जा सकती है। टैंकरों से पानी की सप्लाई नीचे दिए गए वॉटर इमरजेंसी/कंट्रोल रूम नंबरों पर अनुरोध करने पर मिलेगी।

शास्त्री पार्क- 22727812

सीलमपुर- 22374834

ग्रेटर कैलाश- 29234746

गिरी नगर- 26473720/65437020

जल सदन- 23370911, 23378761

वसंत कुंज- 26193218

छतरपुर (कुतुब)- 29819035, 29814106

आर.के. पुरम- 26137216

सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916, 23538495

वॉटर इमरजेंसी नंबर- 1916

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।