दिल्लीवासी ध्यान दें! 2 दिन ठप रहेगी पानी की सप्लाई, प्रभावित इलाकों की लिस्ट

Mar 03, 2026 09:04 pm ISTKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में दो दिन जलाशयों की सफाई के कारण बदरपुर, लाजपत नगर और मालवीय नगर सहित कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पानी जमा करने की सलाह दी है। 

दिल्लीवासी ध्यान दें! 2 दिन ठप रहेगी पानी की सप्लाई, प्रभावित इलाकों की लिस्ट

दिल्ली में भूमिगत जलाशयों की सफाई के कारण दो दिन कई इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बदरपुर, मदनपुर खादर, लाजपत नगर, मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश और ईस्ट ऑफ कैलाश जैसे क्षेत्रों में पानी की किल्लत हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अपनी जरूरत के अनुसार पहले से ही पानी का स्टॉक जमा कर लें ताकि असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल करके पानी का टैंकर भी मंगाया जा सकता है।

6 और 7 मार्च को प्रभावित रहेगी जलापूर्ति

दिल्ली जल बोर्ड की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में 6 और 7 मार्च को पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड भूमिगत जलाशयों, अंडरग्राउंड टैंकों की सफाई करेगा जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की सप्लाई

6 और 7 मार्च को दिल्ली के जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी उनमें बदरपुर का इलाका, मदनपुर खादर, अली गांव, जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, ग्रेटर कैलाश-2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, दयानंद कॉलोनी, सीआर पार्क पाकेट 52, हेमकुंठ कॉलोनी, गोदावरी अपार्टमेंट, दक्षिण पूरी, मोलरबंद एक्सटेंशन इत्यादि शामिल हैं।

इस नंबर पर कॉल कर के मंगा सकते हैं टैंकर

जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पानी जमा करने की सलाह दी है। दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, पानी की गंभीर किल्लत होने या जरूरत पड़ने पर जल बोर्ड के केंद्रीय कंट्रोल रूम 1916 में कॉल करके पानी का टैंकर मंगाया जा सकता है।

27-28 फरवरी को भी आपूर्ति पर असर पड़ने की थी एडवाइजरी

हाल ही में सालाना होने वाली मरम्मत और साफ सफाई के काम के कारण 27 और 28 फरवरी को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की एडवाइजरी जारी की गई थी। दिल्ली के राजोकरी, मैदानगबढ़ी और B-ब्लॉक ईस्ट ऑफ कैलाश, धोबी घाट गढ़ी, मस्जिद मोठ फेज-1 डीडीए फ्लैट सराए काले खां, एनआरआई कॉम्प्लैक्स पॉकेट के एंड एल सरिता विहार मस्जिद मोठ फेज-2 डीडीए फ्लैट, सिद्धार्थ इन्क्लेव मदनपुर खादर और घिटोरनी में पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की बात कही गई थी।

77 बड़े नालों की सफाई शुरू

एनजीटी में पेश एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार ने 2023 जैसी बाढ़ को रोकने के लिए कमजोर तटबंधों को मजबूत करने का काम किया है। यही नहीं 77 बड़े नालों की सफाई शुरू कर दी है। 77 प्रमुख नालों से गाद निकालने का काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि 20 लाख मीट्रिक टन से अधिक गाद हटाई जाएगी। इसके साथ ही यमुना के बाढ़ क्षेत्र का वैज्ञानिक अध्ययन करने का आदेश भी दिया गया है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें