दिल्ली के 17 इलाकों में दो दिन पानी की कमी से जूझेंगे लोग, देख लें लिस्ट में कहीं आपकी कॉलोनी तो नहीं

Jan 12, 2026 03:50 pm ISTSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर खेद जताया है, साथ ही नागरिकों को कंजूसी से पानी का उपयोग करने व जरूरत के अनुसार पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की सलाह भी दी है।

दिल्ली के 17 इलाकों में दो दिन पानी की कमी से जूझेंगे लोग, देख लें लिस्ट में कहीं आपकी कॉलोनी तो नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई इलाकों में रहने वाले लोगों को अगले दो दिन पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड ने एक अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया है कि अंडरग्राउंड रिजर्वायर (जलाशय) और बूस्टर पम्पिंग स्टेशन में होने वाले सालाना फ्लशिंग कार्यक्रम के कारण सोमवार (12 जनवरी) और मंगलवार (13 जनवरी) को शहर के 17 से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान इन इलाकों में या तो पानी नहीं आएगा या रोजाना की अपेक्षा कम अवधि और कम दबाव के साथ आएगा।

इस दौरान जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर खेद जताया है, साथ ही नागरिकों को कंजूसी से पानी का उपयोग करने व जरूरत के अनुसार पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर करके रखने की सलाह भी दी है। जल बोर्ड की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार को शहर के एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, वहीं मंगलवार को 5 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई या तो नहीं होगी या फिर कम दबाव से होगी। हालांकि लोगों को असुविधा से बचाने और टैंकर मंगवाने के लिए जल बोर्ड ने वाटर इमरजेंसी नंबर और अन्य हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं।

12 जनवरी (सोमवार) को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

(1) विश्वविद्यालय का इलाका

(2) विजय नगर

(3) तिमारपुर

(4) मेटकाफ हाउस

(5) मजनूँ का टीला

(6) खैबर पास क्षेत्र

(7) पुराना सचिवालय आदि

(8) बुरारी गांव

(9) संत नगर

(10) बाबा कॉलोनी

(11) कौशिक एन्क्लेव

(12) इब्राहिमपुर गांव और आसपास के इलाके।

13 जनवरी (मंगलवार) को इन इलाकों में प्रभावित रहेगी जल आपूर्ति

(1) बुरारी गांव

(2) संत नगर

(3) बाबा कॉलोनी

(4) कौशिक एन्क्लेव

(5) इब्राहिमपुर गांव और आसपास के इलाके

पानी के टैंकर मंगवाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर...

सेंट्रल कंट्रोल रूम- 1916

ईदगाह- 23537397 और 23677129

राजिंदर नगर- 28742340

गुलाबी बाग/शास्त्री नगर- 23650040

चंद्रावल WW-2- 23819045, 23818525 और 23810930

बुराड़ी वाटर इमरजेंसी- 27619244

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
Hindi Newsएनसीआर NewsWater supply affected for two days in these 17 areas of Delhi
;;;