दिल्ली के 14 इलाकों में सोमवार से चार दिन तक होगी पानी की भारी किल्लत, DJB ने जारी किया वाटर अलर्ट
दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए उनसे समझदारी से पानी का इस्तेमाल करने और पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण (स्टोरेज) करके रखने को कहा है।

दिल्ली जल बोर्ड ने शहर के कुछ इलाकों में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में पानी सप्लाई में कमी या जल आपूर्ति नहीं होने को लेकर आगाह करते हुए एक अलर्ट जारी किया है। इस बारे में एक प्रेस नोट जारी करते हुए जल बोर्ड ने बताया कि चंद्रावल वाटर वर्क्स के कमांड एरिया के अंतर्गत आने वाले जलाशयों में सालाना फ्लशिंग का काम चल रहा है। जिसकी वजह से आने वाले हफ्ते में कुछ दिन कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित होगी। इस दौरान 5 से 8 जनवरी के बीच जीत गढ़ जलाशय से जिन इलाकों में पानी की आपूर्ति की जाती है वहां रहने वाले लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
ऐसे में दिल्ली जल बोर्ड ने होने वाली असुविधा के लिए प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से खेद जताते हुए उनसे समझदारी से पानी का इस्तेमाल करने और पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण (स्टोरेज) करके रखने को कहा है। इसके साथ ही जल बोर्ड ने टैंकर मंगवाने के लिए वाटर इमरजेंसी नम्बर्स भी जारी किए हैं और उन पर फोन करके टैंकर मंगवाने की सलाह भी दी है।
प्रभावित इलाके (5 से 8 जनवरी तक)
(1) जीत गढ़ जलाशय क्षेत्र
(2) पुरानी सब्जी मंडी
(3) बर्फ खाना
(4) मल्का गंज
(5) सराय फूस
(6) बंगला रोड
(7) राजपुर रोड
(8) शक्ति नगर
(9) विजय नगर
(10) रूप नगर
(11) विश्वविद्यालय क्षेत्र
(12) पुलिस लाइन क्षेत्र
(13) श्रीराम इंस्टीट्यूट
(14) बहार घर आदि।
टैंकर मंगवाने के लिए जारी नम्बर्स:
ईदगाह: 23537397 & 23677129
राजिन्दर नगर: 28742340
गुलाबी बाग/शास्त्री नगर: 23650040
चंद्रावल वाटर वर्क्स: 23819045, 23818525 & 23810930
वाटर इमरजेंसी नम्बर- 1916

लेखक के बारे में
Sourabh Jainसौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव
सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।
इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।
सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।




