दिल्ली के नजफगढ़ नाले में अब 'ऑन द स्पॉट' होगा कचरे व जलकुंभी का इलाज, पानी में उतरे दो नए 'योद्धा'

हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘हमारी सरकार ऐसी व्यवस्था खड़ी कर रही हैं जो वर्षों तक जनता को राहत देगी और आज का यह जलावतरण उसी सोच का प्रतीक है। जब नालों की सफाई समय पर और आधुनिक तकनीक से होगी, तो जलभराव कम होगा, बीमारियां कम होंगी।’

नजफगढ़ नाले में 'ऑन द स्पॉट' होगा कचरे व जलकुंभी का इलाज, सफाई के लिए पानी में उतरे दो नए 'योद्धा'

यमुना को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए दिल्ली के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने शनिवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए यमुना में प्रदूषण के एक स्रोत नजफगढ़ ड्रेन में दो नई अत्याधुनिक वीड हार्वेस्टर कम ट्रैश स्किमर मशीनों को पानी में उतारा। इन मशीनों का औपचारिक उद्घाटन व फ्लैग-ऑफ PWD और I&FC मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ मशीनों का शुभारंभ नहीं है, बल्कि दिल्ली को जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थायी समाधान देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

नजफगढ़ ड्रेन लंबे समय से तैरते कचरे और जलकुंभी जैसी आक्रामक वनस्पतियों और बिना उपचारित प्रदूषकों को यमुना में पहुंचाता रहा है। हालांकि इन नई मशीनों के जरिए अब समस्या को उसके स्रोत पर ही नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे यमुना में जाने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और शहर की ड्रेनेज व्यवस्था भी बेहतर होगी।

इतनी असरकारक हैं ये नई हार्वेस्टर मशीनें

अधिकारियों ने बताया कि आज जिन दो वीड हार्वेस्टर मशीनों को पानी में उतारा गया, वह 112 HP के इंजन से संचालित होती हैं और उनकी स्टोरेज क्षमता लगभग 14 क्यूबिक मीटर है। ये मशीनें घनी जल वनस्पतियों और तैरते कचरे को काटने, इकट्ठा करने और हटाने में सक्षम हैं। मरीन-ग्रेड स्टील से निर्मित ये मशीनें उथले पानी सहित विभिन्न परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से काम कर सकती हैं। इनका एडवांस्ड कन्वेयर सिस्टम लगातार कटाई और अनलोडिंग सुनिश्चित करता है, जिससे काम तेज और बिना रुकावट के हो सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन मशीनों की लागत करीब 2.90 करोड़ रुपए है और ये वीड हार्वेस्टर मशीनें शहरी प्रशासन में आधुनिक और टेक्नोलॉजी-आधारित समाधान अपनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के तुरंत बाद ही इन मशीनों का संचालन पूरी तरह से शुरू कर दिया गया।

यमुना की सफाई के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, पानी में उतारे दो नए योद्धा; मंत्री प्रवेश वर्मा ने

'यमुना की सफाई के लिए नजफगढ़ ड्रेन बेहद खास'

इस अवसर पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा, 'नजफगढ़ ड्रेन की सफाई सीधे यमुना की सफाई से जुड़ी है। अब हम ‘स्वच्छ भारत’ के विजन के अनुरूप आधुनिक, मेड-इन-इंडिया मशीनों का उपयोग कर रहे हैं, ताकि जमीन पर वास्तविक और दिखाई देने वाला बदलाव लाया जा सके। ये मशीनें सिर्फ उपकरण नहीं हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी-ड्रिवन गवर्नेंस का उदाहरण हैं।'

'ये मशीनें एकसाथ कचरा व जलकुंभी हटाने में सक्षम'

आगे उन्होंने आगे कहा, ‘कैटमरैन डिजाइन और ड्यूल वीड-कटिंग सिस्टम से लैस ये मशीनें एक साथ कचरा और जलकुंभी हटाने में सक्षम हैं। इससे सफाई लगातार बनी रहेगी, पानी का प्रवाह बेहतर होगा और जलभराव में कमी आएगी। हमारा फोकस साफ है- प्रभावी सिस्टम, तेज क्रियान्वयन और जमीन पर दिखने वाले परिणाम।’

अधिकारियों ने बताया कि नियमित सफाई के अलावा यह पहल मॉनसून से पहले बाढ़ की तैयारी को भी मजबूत करेगी और यमुना की सफाई के बड़े लक्ष्य में अहम योगदान देगी। यह फ्लैग-ऑफ एक अहम बदलाव का संकेत है, जहां अब रिएक्टिव नहीं बल्कि प्रोएक्टिव, टेक्नोलॉजी-आधारित गवर्नेंस के जरिए साफ ड्रेन्स, साफ यमुना और अधिक सक्षम दिल्ली की दिशा में काम किया जा रहा है।

नजफगढ़ नाले में 'ऑन द स्पॉट' होगा कचरे व जलकुंभी का इलाज, पानी में उतरे दो नए 'योद्धा'

मंत्री बोले- दिल्ली को मिलेगा जलभराव की समस्या से समाधान

उधर मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, 'आज नजफगढ़ ड्रेन, पंजाबी बाग पुल के निकट इस्कॉन मंदिर के पास दो नई आधुनिक वीड हार्वेस्टर मशीनों का जलावतरण किया। यह सिर्फ मशीनों का शुभारंभ नहीं है, बल्कि दिल्ली को जलभराव और गंदगी की समस्या से स्थायी समाधान देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।'

आगे उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार ऐसी व्यवस्था खड़ी कर रही हैं जो वर्षों तक जनता को राहत देगी और आज का यह जलावतरण उसी सोच का प्रतीक है। जब नालों की सफाई समय पर और आधुनिक तकनीक से होगी, तो जलभराव कम होगा, बीमारियां कम होंगी और जनता को सीधी राहत मिलेगी।'

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsनजफगढ़ नाले में ऑन द स्पॉट होगा कचरे व जलकुंभी का इलाज,पानी में उतरे नए ‘योद्धा’