Hindi Newsएनसीआर NewsWanted drugs smuggler Lakhbir Singh arrested by Gurugram police import drugs from Pakistan and send US via courier
पाक से ड्रग्स मंगा कूरियर से भेजता था अमेरिका, इनामी तस्कर लखबीर सिंह गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा

पाक से ड्रग्स मंगा कूरियर से भेजता था अमेरिका, इनामी तस्कर लखबीर सिंह गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा

संक्षेप:

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक इनामी स्मगलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के तरण-तारण निवासी 23 वर्षीय लखबीर सिंह के रूप में हुई है।  

Dec 19, 2025 06:29 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक इनामी स्मगलर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब के तरण-तारण निवासी 23 वर्षीय लखबीर सिंह के रूप में हुई है। यह गिरोह पाकिस्तान से मादक पदार्थ मंगवाकर कूरियर के जरिये अमेरिका में सप्लाई करता था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह मामला मई 2023 में दर्ज हुआ था, जब गुरुग्राम के उद्योग विहार स्थित डीएचएल एक्सप्रेस कंपनी के सुरक्षा अधिकारियों को एक पार्सल पर शक हुआ। एक्सरे जांच के बाद जब पुलिस की मौजूदगी में पार्सल खोला गया, तो उसमें कपड़ों के साथ च्यवनप्राश के दो डिब्बे मिले। गहराई से जांच करने पर डिब्बों के अंदर से 842 ग्राम अफीम बरामद हुई। जांच में सामने आया कि यह पार्सल लखबीर सिंह ने भेजा था। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पंजाब से कूरियर के जरिये पार्सल अमेरिका में रह रहे उन लोगों के फर्जी पतों पर भेजे जाते थे, जो डंकी रूट (अवैध तरीके) से वहां पहुंचे हैं।

66 लाख का संदिग्ध लेन-देन

आरोपी का गांव कोट दाता (तरण-तारण) पाकिस्तान सीमा से मात्र 4 किलोमीटर दूर है। गिरोह के सदस्य सीमापार से नशा मंगवाते थे। भारत में जिस अफीम की कीमत करीब 4.5 लाख रुपये थी, उसे अमेरिका में करीब 25 लाख रुपये में बेचा जाना था। आरोपी के बैंक खाते में पिछले एक साल में 66 लाख रुपये का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है। उसे एक पार्सल भेजने के बदले 2 से 5 लाख रुपये मिलते थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल को जानकारी दी गई

सब-इंस्पेक्टर ललित कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के अंतरराष्ट्रीय संपर्कों की जानकारी इंटेलिजेंस ब्यूरो और पंजाब पुलिस के एंटी नारकोटिक्स विभाग से साझा की गई है ताकि पूरे सिंडिकेट की कमर तोड़ी जा सके।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।