शव जलकर बने कंकाल, DNA टेस्ट से होगी पहचान; दिल्ली AC ब्लास्ट की भयावह कहानी

Praveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, अमित झा
share

Delhi Fire : दिल्ली के विवेक विहार की एक बिल्डिंग के 8 फ्लैटों में रविवार तड़के लगी आग के दौरान अंदर फंसे लोगों को बचने तक का मौका तक नहीं लगा। इस भीषण अग्निकांड के वक्त लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई और उसकी चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई।

शव जलकर बने कंकाल, DNA टेस्ट से होगी पहचान; दिल्ली AC ब्लास्ट की भयावह कहानी

दिल्ली के विवेक विहार बी-ब्लॉक की एक बिल्डिंग के 8 फ्लैटों में लगी आग के दौरान लोगों को आग से बचने का मौका तक नहीं लगा। रविवार तड़के लगी आग के दौरान लोग अपने घरों में सो रहे थे। ऐसे समय में आग लगने के दौरान उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं लगा। आग धीरे-धीरे पूरी इमारत में फैल गई और उसकी चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें से कई शव पूरी तरह जल गए हैं, जिसके चलते डीएनए जांच से ही उनकी पहचान संभव है।

शाहदरा से विधायक संजय गोयल रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बी-ब्लॉक के इस मकान में कुल 8 फ्लैट बने हुए थे। रात लगभग 3.45 बजे इसमें आग लगी और चारों मंजिल इसकी चपेट में आ गई। आग इतनी भयावह थी कि लोग बाहर नहीं निकल सके। फिलहाल इन शवों को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, जहां उनका पोस्टमॉर्टम होगा। उन्होंने कहा कि इनमें से कई शव जलकर कंकाल हो गए हैं। ऐसे में उनकी शिनाख्त करना संभव नहीं है। इसके लिए डीएनए जांच करानी होगी।

संजय गोयल ने कहा कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही जा रही है, लेकिन आसपास के लोग एसी में धमाका होने की बात भी कह रहे हैं। वास्तविक कारणों का पता पुलिस एवं दमकल विभाग की जांच के बाद ही चलेगा।

Delhi Vivek vihar fire

फायर ब्रिगेड को सुबह 3:47 पर मिली आग लगने की सूचना

फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड को सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना मिली थीं, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग बिल्डिंग के छह फ्लैटों में आग लगी थी। अलग-अलग मंजिलों से 9 जले हुए शव बरामद किए गए हैं। इमें पहली मंजिल से 1 शव, दूसरी मंजिल से 5 शव और बंद मिली मुमटी सीढ़ियों के पास 3 से शव बरामद किए गए हैं। इन शवों को दिल्ली पुलिस की क्राइम टीम को सौंप दिया गया है। सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

चार मंजिला बिल्डिंग में रहते हैं 8 परिवार

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 03:48 बजे विवेक विहार थाना पुलिस को विवेक विहार के फेज-1 के मकान नंबर B-13 में आग लगने की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही ACP और SHO के साथ पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। चार मंजिला इस बिल्डिंग में कुल 8 फैमिली रहती हैं।

15 लोगों को बचाया गया

आग लगने की इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई। आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बिल्डिंग से 10-15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें इलाज के लिए पास के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।