नोएडा आने से डरते क्यों हैं, अखिलेश यादव की रैली के बाद BJP का बड़ा हमला

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
share

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस मामले में पिछली सरकारों पर फाइलें दबाने का आरोप लगाया तो वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं।

नोएडा आने से डरते क्यों हैं, अखिलेश यादव की रैली के बाद BJP का बड़ा हमला

जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इस मामले में पिछली सरकारों पर फाइलें दबाने का आरोप लगाया तो वहीं समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि अखिलेश यादव नोएडा आने से डरते क्यों हैं।

उन्होंने कहा, जिनको अपनी तैयारी का आगाज करना है करे लेकिन हम यूपी में एक बार फिर अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। यूपी में बीजेपी की सरकार ने कानून व्यवस्था और विकास को लेकर जितना अच्छा शासन दिया है, उसका उदाहरण जेवर एयरपोर्ट आपने खुद देखा है। उन्होंने आगे कहा, चाहे यूपी की जनता हो, बंगाल की जनता हो या असम की जनता हो, हर कोई विकास चाहता है और विकास का नाम है पीएम नरेंद्र मोदी।

इससे पहले पीएम मोदी ने भी शनिवार को अखिलेश यादव पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि नोएडा को अंधविश्वास के कारण पहले अपने हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। उन्होंने कहा था, मुझे याद है कि यहां सपा की सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया। तब मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए।

सीएम योगी ने भी साधा निशाना

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें भारत की आस्था पर उंगली' उठाने वाला अंधविश्वासी व्यक्ति करार दिया।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा प्रमुख का नाम लिये बगैर उन पर तंज किया और कहा, ये कौन लोग थे, जो अंधविश्वास को मानते थे, जिन्होंने भारत की आस्था पर उंगली उठाने का दुस्साहस किया?

उन्होंने अखिलेश पर कटाक्ष करते हुए कहा, मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए, उन्होंने (अखिलेश यादव) कभी नोएडा का दौरा नहीं किया। फिर भी आज अपनी बांटने वाली राजनीति से प्रेरित होकर वह नोएडा और ग्रेटर नोएडा पहुंचे। उस समय उन्होंने इस क्षेत्र के विकास में रुकावट डाली थी और बाधाएं और अवरोध खड़े किए थे। आज वे किस हैसियत से विकास की बात करते हैं?

अखिलेश यादव ने की थी रैली

बता दें, अखिलेश यादव ने आज नोएडा के दादरी में रैली की थी जिसमें उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब निशाना साधा था। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को लेकर भी उन पर सवाल उठाया था और कहा कि वह शनिवार को आधू अधूरे एयरपोर्ट का उद्घाटन करके चले गए।

भाषा से इनपुट

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।