Hindi Newsएनसीआर Newsvirat kohli property power of attorney brother vikas kohli gurugram
विराट कोहली ने बड़े भाई को सौंपी गुरुग्राम की प्रॉपर्टी, खुद पहुंचे वजीराबाद तहसील

विराट कोहली ने बड़े भाई को सौंपी गुरुग्राम की प्रॉपर्टी, खुद पहुंचे वजीराबाद तहसील

संक्षेप: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मंगलवार को गुरुग्राम के वजीराबाद तहसील कार्यालय पहुंचे और अपनी संपत्तियों की जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी (GPA) अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम कर दी, ताकि इंग्लैंड में रहने के कारण उनकी गुरुग्राम स्थित संपत्तियों का कानूनी जिम्मा उठाया जा सके।

Thu, 16 Oct 2025 08:05 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली मंगलवार को गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित वजीराबाद तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी संपत्तियों की पावर ऑफ अटॉर्नी (जीपीए) बड़े भाई विकास कोहली के नाम कर दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पावर ऑफ अटॉर्नी की प्रक्रिया पूरी करने और तस्वीर लेने के लिए अधिकारियों द्वारा विराट कोहली को बुलाया गया था। सूत्र बताते हैं कि प्रक्रिया पूरी करने के बाद कोहली ने तहसील कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। इसके बाद जब वह वहां से रवाना होने लगे तो तहसील कार्यालय के बाहर उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

इस संबंध में कोहली, उनके भाई और प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस दौरान कोहली को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनके आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विराट कोहली अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में रह रहे हैं। इस कारण उन्होंने अपनी गुरुग्राम की संपत्तियों का कानूनी जिम्मा भाई को सौंप दिया है।

डीएलएफ सिटी में है लग्जरी फ्लैट

विराट कोहली का गुरुग्राम के डीएलएफ सिटी फेज-1 में एक लग्जरी फ्लैट है। इसके अलावा एक और फ्लैट भी है। इन दोनों संपत्ति को अब कानूनी रूप से उनके भाई विकास कोहली संभालेंगे।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi Blast, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।