अभिजीत दीपके ने कहा- इस्तीफा दो और विजेता दहिया ने कर दिया था इनकार; दोनों में क्या बात

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता पद से हटाए गए विजेता दहिया ने बताया है कि दीपके से उनकी क्या बीतचीत हुई थी। दहिया ने कहा कि दीपके ने उनसे इस्तीफा देने को कहा था। 

विजेता दहिया और अभिजीत दीपके में क्या हुई थी बातचीत।
विजेता दहिया और अभिजीत दीपके

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए एक महीने तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रवक्ता विजेता दहिया को इस बीच अपनी कुर्सी से भी बहुत मोह हो चुका था। शायद यही वजह है कि जब सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दहिया से इस्तीफा मांगा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। दहिया ने कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, यदि दीपके चाहें तो खुद निकाल दें। इसके बाद यही हुआ।

20 जुलाई को संसद मार्च के बीच विजेता दहिया के बर्गर खाने को लेकर हुए विवाद के बाद सीजेपी ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया और बकौल दहिया उन्हें आंदोलन में नहीं आने को कहा गया है। दहिया ने एक चैनल से बातचीत में बताया कि निकाले जाने से पहले उनकी अभिजीत दीपके से फोन पर बातचीत हुई थी। दीपके ने उन्हें आंदोलन में आने से रोका और कहा कि अब उनकी जरूरत नहीं है। साथ ही इस्तीफा भी देने को कहा।

दहिया और दीपेक में क्या हुई बातचीत

दहिया ने कहा, ‘अभिजीत का एकदम से कॉल आया तो मुझे लगा कि वह भी कह रहा होगा कि विजेता भाई आप ठीक तो हो? इस टाइप की वीडियो देखी कि कोई तुम्हें धक्का दे रहा है। अभिजीत ने अचानक से कहा कि विजेता मत आओ, अब आपकी जरूरत नहीं है। एकदम से यह मेरे लिए चौंकाने वाला था कि यह क्या है। खैर कोई बात नहीं। मैंने कहा भी कि अभिजीत यह तो हमें दिख ही रहा है कि ना अंधभक्त ये सब कर रहे हैं, आंदोलन को बदनाम करने के लिए एक महीने से ऐसा कर रहे हैं। तुम्हारी भी वीडियो कचोरी खाते हुए चलाते हैं, लेकिन मैंने तो तुम्हारा इतना बचाव किया। हर प्रोपेगेंडा का जवाब दिया है। अब हम उनके सामने घुटने क्यों टेक रहे हैं?’

इस्तीफा तो नहीं दूंगा, भले ही निकाल दो: दहिया

दहिया ने कहा कि दीपके ने उनके इस्तीफे आंदोलन के हित में बताकर पद छोड़ने को कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। दहिया ने कहा, ‘अभिजीत को लगा कि नहीं विजेता आंदोलन के लिए सही है कि आप इस्तीफा दे तो। तो मैंने कहा कि देखो इस्तीफा तो मैं नहीं दूंगा, ऐसा करो कि तुम ही मुझे निकाल दो, फिर उन्होंने ऐसा ही किया।’ सीजेपी ने संसद मार्च के दौरान दहिया के बर्गर वाले वीडियो का जिक्र करते हुए उनकी आलोचना की और प्रवक्ता पद से हटाने की घोषणा की।

क्या है बर्गर वाला विवाद

दरअसल, सीजेपी की अपील पर 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हजारों लोग जुटे थे। यहां से संसद तक मार्च करने की घोषणा की गई थी। सुबह तक वहां दिखे दहिया बाद में अचानक गायब हो गए। बाद में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह एक बर्गर आउटलेट में दिखे। यहां और एक मेट्रो स्टेशन पर कुछ लोगों ने दहिया को घेरा और उनसे सवाल किया कि जब छात्र लाठी खा रहे हैं तो वह यहां क्या कर रहे हैं। दहिया ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उन्हें भूख लगी थी और वह नहाने के लिए घर जा रहे थे।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।