सच कहूं दिल टूट गया, मुझे बलि का बकरा बना दिया; विजेता दहिया का छलका दर्द

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बीच बर्गर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रवक्ता विजेता दहिया को पद से हटा दिया। इस पर दहिया का दर्द छलका है। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो दिल टूट गया है।

Vijeta Dahiya
विजेता दहिया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को मंगलवार को सारी जिम्मेदारियों से मुक्त करते हुए पद से हटा दिया था। CJP का यह ऐक्शन उस वायरल वीडियो के बाद हुआ जिसमें संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के बीच वह बर्गर खाते नजर आए थे। अब CJP के ऐक्शन लेने पर विजेता दहिया का बयान सामने आया है। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि सीजेपी से फायर कर दिया गया, कैसा लगा? सच कहूं दिल टूट गया। मुझे तो बलि का बकरा बना दिया गया।

एक ही दिन में दो घटनाएं

विजेता दहिया ने एक वीडियो संदेश में कहा कि एक ही दिन में दो घटनाएं हुईं। एक जब मैं जंतर-मंतर से घर आ रहा था तो मेट्रो पर और दूसरा जब जंतर मंतर आ रहा था तब… मनुवादी आ गए वहां पर और मेरे साथ धक्का मुक्की भी की। काफी लोगों के फोन आ रहे थे कि विजेता तुम सेफ तो हो ना कोई दिक्कत तो नहीं हुई।

चानक कहा कि विजेता मत आओ…

विजेता दहिया ने आगे बताया कि इसी बीच देखता हूं कि अभिजीत का फोन आ रहा है। मैंने सोचा यह तो अच्छी बात है। मैंने सोचा कुशलता के बारे में पूछेंगे। लेकिन उन्होंने अचानक कहा कि विजेता मत आओ। मैंने पूछा क्यों? क्या हो गया? उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं आपका बर्गर वाला मामला हो गया। मैंने कहा कि ट्रोलर्स जो बकवास कर रहे हैं वो तो करें लेकिन आप लोग तो देख रहे हैं ना कि मैं पिछली दो रातों से वहां हूं।

अभिजीत जब तुम कचौड़ी खा रहे थे…

विजेता दहिया ने कहा कि हमारी मार्च नौ बजे शुरू होनी थी। वह लेट हुई। फिर मैं मार्च में भी गया। फिर पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। मेरी आंखों में जलन हो रही थी। मैं दूसरी ओर से घूमकर केरला हाउस वाले इलाके में पहुंचा। मैंने कहा कि अभिजीत तुम तो यह देख रहे हो ना। फिर उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं वह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। फिर मैंने कहा कि अभिजीत जब तुम कचौड़ी खा रहे थे। वह भी तो वायरल हुई थी। तब तो हम तुम्हारे साथ थे।

…तब तो मैंने तुम्हारा बचाव किया

विजेता दहिया ने कहा कि तब तो हमने तुम्हारा बचाव किया। मार्च के बारे में अब भी लोग कह रहे हैं कि अभिजीत तो खुद को बचाने के लिए ट्रक पर चढ़ गया। फिर भी मैंने आपका बचाव किया है। अभिजीत को थप्पड़ भी लगे हैं। मुझे भी जान से मारने की धमकियां मिली हैं। एक ऐसे समय जब मैं उस प्रोपेगेंडा से लड़ रहा था तब पता चलता है कि टीम के साथियों ने ही मुझे बलि का बकरा बना दिया तो बुरा तो लगा जबकि आलोचना करने वाले प्रदर्शनकारी नहीं थे।

मुझे निकालने से आंदोलन को फायदा होगा तो अच्छी बात

विजेता दहिया ने आगे कहा कि मुझे ट्रोल करने वाले मनुवादी थे। उनको मेरी इस बात से दिक्कत थी कि प्रेमानंद मेरे लिए महाराज नहीं हैं। मैं फिर से कहता हूं कि यदि आप आसाराम को राम और कृष्ण से तुलना करेंगे तो मेरे लिए महाराज नहीं हैं। मुझे बाहर का रास्ता दिखाना कोई जिम्मेदारी का काम नहीं है। यह घुटने टेकने वाली बात है। इस वजह से मुझको बुरा लगा लेकिन उनको लगता है कि इससे आंदोलन को फायदा होगा तो यह अच्छी बात है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsसच कहूं दिल टूट गया, मुझे बलि का बकरा बना दिया; विजेता दहिया का छलका दर्द