दिल्ली-NCR में वियतनामी EV कैब की एंट्री, 1,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने हजार कैब को हरी झंडी दिखाकर इस सर्विस की शुरुआत की। 

दिल्ली-NCR में वियतनामी EV कैब की एंट्री, 1,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली एनसीआर के लोगों लिए अब कैब सर्विस का एक और विकल्प आ गया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को वियतनाम की मोबिलिटी कंपनी ग्रीन एसएम ऐप आधारित एक हजार इलेक्ट्रिक टैक्सी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस के बाद अब भारत की सड़कों पर भी इस कंपनी की कैब दौड़ती नजर आएंगी। शुरुआती चरण में दिल्ली एनसीआर के प्रमुख इलाकों में ही इसकी सुविधा दी जाएगी। बाद में मांग को देखते हुए इसे विस्तार करने की योजना है। कंपनी भारत में 10 हजार ईवी कैब उतारना चाहती है। इसका मकसद पिछले साल ब्लूस्मार्ट के बंद होने के बाद प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की जो जगह खाली हुई है, ग्रीन एसएम कंपनी, अब उसी जगह को भरना चाहती है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली सरकार ऐसी इको फ्रेंडली पहलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो प्रदूषण कम करने के साथ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना, स्वच्छ तकनीक और ग्रीन मोबिलिटी जैसी कोशिश स्वस्थ और बेहतर दिल्ली के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे हैं और इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा का शुभारंभ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

7 सीटर गाड़ियों में क्या-क्या सुविधा?

ग्रीन एसएम पर चलने वाली गाड़ियां कंपनी की खुद की हैं। ये 7 सीटर गाड़ियां है जो सबसे पहले प्रीमियम ग्राहकों को टारगेट करने के लिए ही उतारी गई हैं। मार्केट में प्रीमियन ग्राहकों की संख्या 7 से 10 फीसदी है। इन गाड़ियों में यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। कैमरों के साथ-साथ इमरजेंसी सपोर्ट बटन और इन कार मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस किया गया है। लोग कंपनी की ऐप या हॉट लाइन नंबर से इसे बुक कर सकेंगें।

एनसीआर में सबसे पहले क्यों शुरू हुई सेवा

इंडियान एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन एसएम इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) मनोज रविकांति ने कहा कि दिल्ली अपनी विविधता की वजह से पूरे भारत का प्रतिनिधित्व करती है। यही वजह है इस सर्विस की शुरुआत दिल्ली एनसीआर से की गई है। धीरे-धीरे अन्य राज्यों में भी इसे लॉन्च किया जाएगा।

कैब चलाने वाले ड्राइवरों को भी खास ट्रेनिंग दी गई है जिसमें रोड सेफ्टी और कस्टमर सर्विस की ट्रेनिंग भी शामिल है। शुरुआत में डेली कम्यूटिंग, एयरपोर्ट ट्रांसफर और बिजनेस ट्रैवल के लिए ये सर्विस दी जाएगी।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।