दिल्ली में VHP ने लॉन्च की 'हिंदू सुरक्षा हेल्पलाइन', बताया लोग किस तरह मांग सकते हैं मदद

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

VHP नेता ने कहा कि यह हेल्पलाइन शिकायत करने वालों की गोपनीयता को भी बनाए रखेगी, साथ ही अधिकारियों के साथ भी जरूरत होने पर ही जानकारी को साझा किया जाएगा। वहीं संगठन के एक अन्य अधिकारी कपिल खन्ना ने कहा कि इस हेल्पलाइन के तहत सभी हिंदुओं के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।

VHP launches Hindu 'safety' helpline for quick response in Delhi

राष्ट्रीय राजधानी में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने गुरुवार को एक 'हेल्पलाइन' सेवा शुरू की। इसके लिए दस अंकों वाला एक मोबाइल नंबर 98910-61112 जारी करते हुए संगठन के सदस्यों ने बताया कि समुदाय के लोगों के खिलाफ लगातार बढ़ रही हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए हमने यह कदम उठाया है। संगठन के अनुसार इस हेल्पलाइन के लिए बजरंग दल और दुर्गावाहिनी मिलकर काम करेंगे और यह सुविधा मुस्लिमों व ईसाईयों के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस हेल्पलाइन को शुरू करने का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को तत्काल सहायता, मार्गदर्शन और समर्थन उपलब्ध कराना है। हालांकि इस हेल्पलाइन नंबर पर केवल वॉट्स ऐप के जरिए ही सम्पर्क किया जा सकेगा, इस पर फोन लगाकर बात करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान VHP ने एक और बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि वह एक ऐसे मोबाइल एप्लिकेशन (मोबाइल ऐप) को लॉन्च करने की प्रक्रिया में है, जिससे किसी घटना के 50-100 मीटर के दायरे में मौजूद वॉलंटियरों को तेजी से जुटाया जा सके।

दिल्ली में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए VHP की हेल्पलाइन, जानिए लोगों को मिलेगी किस तरह की मदद

'लोग शिकायत करके मदद मांग सकते हैं'

इस बारे में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेल्पलाइन की घोषणा करते हुए VHP की दिल्ली इकाई के सचिव सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि, 'दिल्ली में ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। 4 मार्च को होली के दिन हुए तरुण हत्याकांड के बाद संगठन को लगा कि एक ऐसे समर्पित मंच की जरूरत है, जहां लोग अपनी जान को खतरा होने की शिकायत कर सकें और तुरंत मदद मांग सकें।' इसके लिए जारी प्रक्रिया को समझाते हुए गुप्ता ने बताया कि इस हेल्पलाइन के जरिए लोग बहुत आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।

वॉट्सऐप पर नमस्ते या जय श्रीराम भेज मांग सकते हैं मदद

इसके लिए बनाई गई प्रक्रिया को समझाते हुए गुप्ता ने बताया कि इस हेल्पलाइन के जरिए लोग बहुत आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। उन्होंने कहा, 'जब कोई व्यक्ति वॉट्सऐप पर 'नमस्ते' या 'जय श्री राम' जैसा कोई मैसेज भेजेगा, तो उसे जवाब में एक गूगल फॉर्म मिलेगा। इस फॉर्म में व्यक्ति से उसके बारे में जानकारी, उसे किस तरह का खतरा है और कथित तौर पर धमकाने वाले लोगों के नाम जैसी जानकारी मांगी जाएगी।'

दिल्ली में VHP ने शुरू की 'हिंदू सुरक्षा हेल्पलाइन',बताया कैसे मांग सकते हैं मदद

शिकायत मिलने पर स्थानीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा

संगठन ने बताया कि यह हेल्पलाइन हिंदुओं को पेश आने वाली कई तरह की समस्याओं का समाधान करेगी, जिनमें जान से मारने की धमकियां, काम की जगह पर भेदभाव और अन्य तरह के उत्पीड़न शामिल हैं। गुप्ता के अनुसार, जानकारी मिलने के बाद, उसे VHP के संगठनात्मक नेटवर्क के जरिए स्थानीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि उसकी पुष्टि की जा सके और उस पर उचित कार्रवाई की जा सके।

'शिकायत की पुष्टि करने के बाद लेंगे ऐक्शन'

उन्होंने कहा, 'जैसे ही हमें कोई जानकारी मिलेगी, हम उसे संबंधित इलाके में भेज देंगे। हमारे स्वयंसेवक सबसे पहले उस शिकायत की पुष्टि करेंगे। जब हमें पूरी तरह से यकीन हो जाएगा कि शिकायत सही है, तभी हम उस समस्या को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।' गुप्ता ने आगे कहा, 'हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हमारे वॉलंटियर जल्द से जल्द उस व्यक्ति से संपर्क करें और उन्हें जिस भी समस्या या चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, उसे हल करने के लिए काम करें।'

दो धर्मों के लोगों के लिए नहीं होगी यह सुविधा

गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, 'यह हेल्पलाइन आज से काम करना शुरू कर देगी। दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल के हमारे कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे और कानून के दायरे में रहते हुए लोगों को सहायता पहुंचाएंगे। यह सेवा मुसलमानों और ईसाइयों को छोड़कर बाकी सभी लोगों के लिए उपलब्ध होगी।'

'नागरिकों और एजेंसियों के बीच पुल बनकर काम करेंगे'

हेल्पलाइन शुरू करने के पीछे की वजह बताते हुए गुप्ता ने कहा कि इस पहल का मकसद नागरिकों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों के बीच एक पुल का काम करना है, खासकर उन मामलों में जहां पीड़ित सीधे अधिकारियों से संपर्क करने में हिचकिचाते हैं। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा का दायित्व पुलिस और प्रशासन का है। लेकिन कई बार, देरी के कारण, समय पर मदद नहीं मिल पाती है। हम एक पुल का काम करने की कोशिश करेंगे।'

‘सभी हिंदुओं के साथ होगा समान व्यवहार’

VHP नेता ने कहा कि यह हेल्पलाइन शिकायत करने वालों की गोपनीयता को भी बनाए रखेगी, साथ ही अधिकारियों के साथ भी जरूरत होने पर ही जानकारी को साझा किया जाएगा। वहीं संगठन के एक अन्य अधिकारी कपिल खन्ना ने कहा कि इस हेल्पलाइन के तहत सभी हिंदुओं के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsदिल्ली में VHP ने शुरू की 'हिंदू सुरक्षा हेल्पलाइन',बताया कैसे मांग सकते हैं मदद