Hindi Newsएनसीआर NewsVatika Chowk Gurugram cloverleaf design ready to link Dwarka Expressway Golf Course Road with Delhi-Mumbai Expressway
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम वाटिका चौक पर होगा ये काम

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड, गुरुग्राम वाटिका चौक पर होगा ये काम

संक्षेप:

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ निर्माण का डिजाइन तैयार कर लिया है।

Jan 07, 2026 11:22 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ निर्माण का डिजाइन तैयार कर लिया है। इस महीने के अंत तक इसको अंतिम रूप देकर टेंडर लगाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जीएमडीए की योजना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर वाटिका चौक (एसपीआर) तक और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से लेकर वाटिका चौक (गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड) तक दोनों तरफ चार-चार लेन का एलिवेटिड रोड तैयार किया जाए। पहले चरण में एसपीआर पर एलिवेटिड रोड के निर्माण का टेंडर आवंटित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में कृषि भूमि दिखाकर अवैध मकानों की रजिस्ट्री, शिकायत पर जांच के आदेश

जीएमडीए अधिकारियों का प्रयास है कि 15 जनवरी तक टेंडर जारी कर दिया जाए। इस टेंडर के तहत एलिवेटिड रोड के नीचे तीन-तीन लेन की मुख्य सड़क होगी। इसके साथ में दोनों तरफ दो-दो लेन की सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। इसमें करीब 750 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

ऐसा होगा क्लोवरलीफ

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल के पास निर्मित क्लोवरलीफ की तर्ज पर वाटिका चौक पर चारों दिशाओं में क्लोवरलीफ का निर्माण किया जाएगा। यदि कोई द्वारका एक्सप्रेसवे या गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की तरफ जाना चाहता है तो वह क्लोवरलीफ की मदद से जा सकता है। इस तरह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से आ रहे वाहन चालकों को द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-फरीदबाद रोड जाने के लिए वाटिका चौक पर नीचे नहीं उतरना पड़ेगा। क्लोवरलीफ की मदद से बिना नीचे उतरे चारों दिशाओं में वाहन आ-जा सकेंगे।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 32 मुख्य सड़कों के साथ बनेंगे सर्विस रोड, 3 महीने में बनेगी DPR

जमीन अधिग्रहण की जरूत नहीं

क्लोवरलीफ के लिए तैयार किए गए नए डिजाइन में जमीन अधिग्रहण की जरूरत नहीं पड़ेगी। जीएमडीए और एचएसवीपी की मौजूदा जमीन पर क्लोवरलीफ बनकर तैयार हो जाएगा। यदि जमीन अधिग्रहण करनी पड़ती तो इसमें एक से डेढ़ साल की देरी होती। इससे यह परियोजना लेट हो जाती। तीन साल में एलिवेटिड रोड और क्लोवरलीफ तैयार करने की योजना है।

मौजूदा समय में लगता है जाम

मौजूदा समय में एसपीआर, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर सुबह और शाम के समय जबर्दस्त जाम लगता है। वाटिका चौक से यदि किसी वाहन चालक ने गुरुग्राम-फरीदबाद रोड की तरफ जाना है तो छह किमी लंबी सड़क को पार करने में करीब 45 मिनट का समय लग जाता है। ऐसे में एसपीआर को पार करने में कई बार आधा घंटा लग जाता है।

ये भी पढ़ें:द्वारका टू रेजांगला चौक तक मेट्रो की DPR दोबारा बनेगी, बोर्ड बैठक में मंजूरी

पीसी मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जीएमडीए, ''वाटिका चौक पर क्लोवरलीफ का डिजाइन तैयार कर लिया है। इस महीने के अंत तक इसको अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इसके बाद टेंडर लगाया जाएगा। द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर वाटिका चौक तक एलिवेटिड रोड के निर्माण का टेंडर 15 जनवरी तक जारी कर दिया जाएगा। गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एलिवेटिड रोड के निर्माण की डीपीआर तैयार करवाई जा रही है।''

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।