मेरे खिलाफ दर्ज मामलों का इस्तेमाल...; स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भिजवाने वाली लड़की को सता रहा कौन सा डर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

निशु ने कहा कि 'मेरे खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कई झूठी क्रॉस-FIR भी दर्ज की जा चुकी हैं, ऐसे में मुझे डर है कि इन मामलों का इस्तेमाल मुझे ऐसी जगहों पर जाने के लिए मजबूर करने में किया जा सकता है, जहां मुझ पर जानलेवा हमला हो सकता है।'

Student protestor Nishu Aazad says no adequate security despite SC order
CJP कार्यकर्ता और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निशु आजाद का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें व उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली है।

जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन के दौरान पिता के साथ मारपीट करने वाले हिंदूवादी कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज को जेल भिजवाने वाली नाबालिग इंफ्लुएंसर निशु आजाद ने अपनी सुरक्षा को लेकर खतरा जताया है। CJP की इस 14 वर्षीय समर्थक का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों की वजह से वह अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर सचमुच डरी हुई हैं। इस बारे में गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए निशु ने अपना डर जाहिर किया और अधिकारियों पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं मानने का आरोप लगाया। निशु ने इस बात की आशंका भी जताई कि हाल ही में उनके खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मामलों को उनके खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। निशु ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं का हवाला देते हुए प्रशासन से पर्याप्त सुरक्षा और संरक्षण देने का अनुरोध किया।

X पर शेयर की एक पोस्ट में आजाद ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने मुझे लगातार मिल रही धमकियों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मेरी सुरक्षा का ध्यान रखने का निर्देश दिया था, लेकिन इसके बावजूद मुझे और मेरे परिवार को अबतक पर्याप्त सुरक्षा नहीं दी गई है। वहीं लगातार मिल रही धमकियों के कारण, मुझे सचमुच अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की चिंता सता रही है।'

'मेरे खिलाफ झूठी क्रॉस FIR दर्ज की जा चुकीं'

निशु ने आगे कहा कि 'मेरे खिलाफ अलग-अलग राज्यों में कई झूठी क्रॉस-FIR भी दर्ज की जा चुकी हैं, ऐसे में मुझे डर है कि इन मामलों का इस्तेमाल मुझे ऐसी जगहों पर जाने के लिए मजबूर करने में किया जा सकता है, जहां मुझ पर जानलेवा हमला हो सकता है।'

'डर की वजह से मैं स्कूल या ट्यूशन नहीं जा पा रही'

अपनी पोस्ट को दिल्ली पुलिस और उत्तर प्रदेश पुलिस व कई बड़े अधिकारियों को टैग करते हुए छात्रा ने आगे कहा, 'मैं 10वीं कक्षा की छात्रा हूं और इस साल मेरी बोर्ड परीक्षाएं हैं। लेकिन, अपनी सुरक्षा पर लगातार मंडरा रहे खतरे के कारण, मैं स्कूल या ट्यूशन नहीं जा पा रही हूं, जिससे मेरी पढ़ाई और भविष्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसलिए, मैं सम्मानपूर्वक अनुरोध करती हूं कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को तुरंत लागू किया जाए और बिना किसी और देरी के मुझे और मेरे परिवार को पर्याप्त सुरक्षा और जरूरी संरक्षण प्रदान किया जाए।'

एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने दिए थे सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

निशु आजाद की यह पोस्ट सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी उन दिशा-निर्देशों के एक दिन बाद आई है, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने नाबालिग इंफ्लुएंसर को दी जा रही रेप व अन्य धमकियों के मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए उसकी सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत के अलावा जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस से इस मामले में दर्ज FIR के अलावा निशु और उनके परिवार की सुरक्षा व्यवस्था और कथित हमले व धमकियों पर की गई कार्रवाई के बारे में स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी।

एक दिन पहले हुई कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि निशु आजाद की FIR पर ठीक से कार्रवाई हो और उन्हें व उनके परिवार को पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। जस्टिस बागची ने भी FIR और पुलिस सुरक्षा पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा था।

निशु ने सुप्रीम कोर्ट को दिया था धन्यवाद

वहीं कोर्ट की तरफ से जारी निर्देशों के बाद निशु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुप्रीम कोर्ट को शुक्रिया बोला था और कहा था कि 'मैं भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट और भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश का दिल से धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मेरी सुरक्षा का संज्ञान लिया और मुझे संरक्षण प्रदान किया।' कोर्ट की चिंता और हस्तक्षेप के लिए खुद को बहुत आभारी बताते हुए निशु ने कहा था कि 'मुझे पूरी उम्मीद है कि संबंधित अधिकारी माननीय कोर्ट के निर्देशों का सम्मान करेंगे और ईमानदारी से उनका पालन करेंगे।'

कौन हैं निशु आजाद?

14 वर्षीय छात्रा निशु आजाद दलित समुदाय से ताल्लुक रखती हैं और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आईं थीं। विवाद तब और बढ़ गया जब वायरल इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में कथित तौर पर दावा किया कि उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान निशु के पिता, संजय आजाद के साथ मारपीट करते हुए उनका सिर खोल दिया था और इसके बाद भी राजनीतिक संपर्कों की वजह से उसे जेल नहीं जाना पड़ा था।

इसके बाद निशु ने सीजेपी नेताओं व सांसद चंद्रशेखर आजाद के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचकर भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी। तब जाकर पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद से ही निशु को धमकियां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। जिसके बारे में निशु कई बार स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर करके बता चुकी हैं, इस दौरान उन्होंने अपने घर पर अनजान लोगों द्वारा पत्थर फेंकने का आरोप भी लगाया।

निशु और उनके पिता के खिलाफ आई शिकायत

उधर स्वतंत्र की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस के साइबर पुलिस स्टेशन में निशु और उनके पिता के खिलाफ भी एक शिकायत दी गई, जिसमें बाप-बेटी पर उनके सोशल मीडिया अकाउंट सी की गई पोस्ट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक मान्यताओं का अपमान करने का आरोप लगाया गया।शिकायत करने वाले ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 और 196 के तहत FIR दर्ज करने की मांग की। इस शिकायत में लगाए गए आरोप, आजाद को मिली धमकियों और उनकी सुरक्षा से जुड़ी सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही से अलग हैं।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsमुझ पर दर्ज FIR का उपयोग...; स्वतंत्र को जेल भिजवाने वाली लड़की को सता रहा एक डर