उपहार सिनेमा से लेकर मालवीय नगर होटल तक, दिल्ली की 3 सबसे बड़ी आग की घटनाएं; जब उजड़ गए सैकड़ों परिवार

लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की होटल में आग से अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले भी दिल्ली में 2 बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जब इससे ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। साल 2019 में अनाज मंडी फैक्ट्री में 43 लोगों की मौत हुई थी।

उपहार सिनेमा से लेकर मालवीय नगर होटल तक, दिल्ली की 3 सबसे बड़ी आग की घटनाएं; जब उजड़ गए सैकड़ों परिवार

दिल्ली में हर साल आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। इस दौरान होटलों में तो कभी कोचिंग संस्थानों में और कभी अस्पतालों में आग लगने से लोगों की मौत हो जाती है। अब दिल्ली के मालवीय नगर की एक होटल में आग लगने से अब तक 21 लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। दिल्ली में आग लगने की घटनाएं तो हर साल ही सामने आती हैं, लेकिन पिछले 29-30 सालों में 3 ऐसे अग्निकांड हुए, जिसने दिल्ली के साथ पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आइए जानते हैं देश की राजधानी दिल्ली के आज तक के इतिहास के सबसे बड़ा आग हादसों के बारे में।

जब उपहार सिनेमा में लगी आग ने निगल ली 59 जिंदगियां

13 जून, साल 1997 का दिन। ये वो काला दिन था जब फिल्म का आनंद लेने आए 59 लोगों की आग और धुएं की वजह से जान चली गई थी। साउथ दिल्ली के सीआर पार्क के उपहार सिनेमा में सनी देओल की बॉर्डर फिल्म का शो चल रहा था। इस दौरान एक बिजली ट्रांसफार्मर से चिंगारी भड़की और उपहार सिनेमा की निचली मंजिल में आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग को आगोश में लिया। देखते ही देखते पूरे सिनेमा हॉल में धुआं फैल गया और 59 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे। इस हादसे में ज्यादातर मौतें धुएं और जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हुई थी।

जब अनाज मंडी फैक्ट्री में जल गए थे 43 लोग

दिल्ली की सबसे बड़ी आग की घटनाओं में उपहार सिनेमा अग्निकांड सबसे बड़ा माना जाता है। इसके बाद नंबर आता है दिल्ली की अनाज मंडी फैक्ट्री अग्निकांड। साल 2019 में हुए इस हादसे में कुल 43 लोगों की मौत हो गई थी।

मालवीय नगर होटल हादसा

दिल्ली का उपहार सिनेमा कांड और साल 2019 में दिल्ली की अनाज मंडी फैक्ट्री में आग से हुए हादसे राजधानी के इतिहास के अब तक के सबसे बड़े हादसे थे। इसके बाद तारीख आई 3 जून 2026। 3 जून की सुबह मालवीय नगर के मैक्स अस्पताल के पास स्थित लेमन ग्रीन होटल में इलाज करवाने के लिए कई परिवार पहुंचे थे। इस दौरान उनका ठहराव लेमन ग्रीन में ही हुआ था। सुबह के वक्त नीचे के फ्लोर में आग लगने के बाद धीरे-धीरे पूरी बिल्डिंग को अपनी आगोश में ले लिया और कुल 21 लोगों की मौत हो गई। इस तरह पिछले 29-30 सालों में ये तीन सबसे बड़े हादसे थे, जिसने कई घरों की खुशियां छीन लीं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।