काम की बात: UP रोडवेज का रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, बसों में 3 दिन मुफ्त सफर का ऐलान

हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने जाने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। यूपी रोडवेज ने अपनी बसों में बहनों को 27 से 29 अगस्त तक 3 दिन मुफ्त सफर की सविधा देने का ऐलान किया है।

three days free travel for women in up roadways buses
यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को रक्षाबंधन पर 3 दिन मुफ्त सफर की सुविधा मिलेगी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त सफर का तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार भी बहनों को रोडवेज की बसों में सफर करने के लिए तीन दिन किराया नहीं देना होगा। महिलाओं को यात्रा के दौरान परेशानी न हो इसके लिए बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में बस अड्डों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसके चलते परिवहन निगम ने सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। बताया जा रहा है कि करीब छह दिन तक ड्राइवरों और कंडक्टरों को छुट्टी नहीं दी जाएगी। इससे यातायात सुगम रहेगा।

गाजियाबाद के कौशांबी डिपो से बड़ी संख्या में महिलाएं मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, हापुड़ और आसपास के अन्य शहरों के लिए यात्रा करती हैं। खासकर रक्षाबंधन से एक दिन पहले और त्योहार वाले दिन सुबह से ही बस अड्डों पर भीड़ बढ़ने लगती है। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए 250 अतिरिक्त बसों के बराबर फेरे बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त बसों का संचालन 26 अगस्त से 31 अगस्त तक किया जाएगा।

इन रूटों पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे

लखनऊ : 30 फेरे

बरेली : 40 फेरे

हल्द्वानी : 10 फेरे

बदायूं : 70 फेरे

मैनपुरी : 44 फेरे

कानपुर : 16 फेरे

एटा-अलीगढ़ : 40 फेरे

महिलाओं को 27 अगस्त से सुविधा मिलेगी

रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को रोडवेज बसों में तीन दिन तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके तहत बहनें 27 अगस्त को भाई के पास जाने के लिए रवाना हो सकेंगी। 28 अगस्त को भाई को राखी बांधेगी और 29 अगस्त को निशुल्क सफर कर वापस अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगी। महिलाओं को शून्य रुपये का टिकट दिया जारी किया जाएगा।

के.एन चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक, कौशांबी डिपो, ''रक्षा बंधन के लिए 6 दिन बसों से अतिरिक्त फेरे लगवाए जाएंगे। इसके साथ ही महिला यात्रियों से बस में सफर करने पर उनसे किराया नहीं वसूला जाएगा।''

बता दें कि, इस बार रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। भाई-बहन के प्रेम को दर्शाने वाला यह त्योहार भारत में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हैं। इसके चलते बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ देखी जाती है। इसके साथ ही सड़कों पर भी जाम लग जाता है। बहनों को परेशानी से बचाने के लिए यूपी रोडवेज पिछले कई सालों से उन्हें मुफ्त यात्रा की सुविधा देता आ रहा है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर NewsUP रोडवेज का रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, बसों में 3 दिन मुफ्त सफर का ऐलान