ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध निर्माण ध्वस्त करें, मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिए आदेश

हिन्दुस्तान, लखनऊ/ग्रेटर नोएडा
Follow us on Google News
share

अवैध निर्माणों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती लगातार जारी है।  राज्य के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने ग्रेटर नोएडा के अफसरों को सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में किए गए अवैध निर्माणों को तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।

UP industrial development minister Nand Gopal Gupta ‘Nandi’ (HT File Photo)
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विभागीय योजनाओं में बिचौलियों की मिलीभगत पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध निर्माण ध्वस्त करने के निर्देश दिए।

पिकप भवन स्थित इन्वेस्ट यूपी सभागार में हुई बैठक के दौरान उद्यमियों ने नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में कम्प्लीशन सर्टिफिकेट बनवाने में आ रही दिक्कतों पर चर्चा की। उद्यमी जब कम्प्लीशन सर्टिफिकेट के लिए कागजात लगाता है तो बहुत से नियम बताए जाते हैं, कमी बताई जाती है। वहीं, कुछ लोग अधिकारियों से सम्पर्क कर उसी उद्यमी के कम्प्लीशन सर्टिफिकेट को बनवा देते हैं। जिस पर मंत्री नंदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो लोग इस तरह का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

मंत्री से की गई अवैध निर्माण की शिकायत

लघु भारती के एक सदस्य ने सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कुछ लोगों द्वारा अवैध तरीके से झोपड़ी बनाए जाने, बिजली का कनेक्शन लेने के साथ ही वहां मनमानी करने की शिकायत की। इस पर मंत्री नंदी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराए जाने और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 70 हजार एकड़ लैंड बैंक बनाया गया है। सरकार का प्रयास है कि सभी जिलों में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए। यूपीसीडा में भी 18 हजार एकड़ भूमि की व्यवस्था की गई है। पूर्वांचल के जौनपुर, गाजीपुर में भी कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे पहले लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने उद्योगों की स्थापना के लिए अधिकांश जिलों में भूमि के संकट का मुद्दा उठाया।

भूखंडों की नीलामी प्रक्रिया पर सवाल उठाए

लघु उद्योग भारती ने प्राधिकरणों में नीलामी प्रक्रिया से भूखंड आवंटन प्रक्रिया पर सवाल उठाया। कहा कि यह सूक्ष्म लघु उद्योगों के हितों के खिलाफ है। लॉटरी व्यवस्था से भूखंड आवंटित किए जाएं। एमएसएमई एसीएस शशिभूषण सुशील ने कहा कि स्थापित उद्योगों के विस्थापन के लिए भूखंड आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। उद्यमियों ने नक्शा पास होने के बाद एनओसी के लिए आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। इस पर अधिकारियों ने बताया कि सभी विभागों की एनओसी के साथ नक्शा बनाकर अनुमोदन की व्यवस्था जल्द लागू होगी।

इस दौरान यूपीसीडा के सीईओ डॉ. बलकार सिंह, इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद, एसीईओ प्रेरणा शर्मा, गजल भारद्वाज, उद्यमी अमित अग्रवाल, सूर्य प्रकाश राकेश गर्ग, पवन सिंघल, लाडली प्रसाद, उमेश साव, अमिताभ सेठ आदि मौजूद थे।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करे और पाएं पल-पल की ताज़ा खबर
Hindi Newsएनसीआर Newsग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इंडस्ट्रियल एरिया में अवैध निर्माण ध्वस्त करें : नंदी