काम की बात: दिल्ली को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, 6 लेन टनल प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी; वसंत कुंज से जुड़ेगा द्वारका एक्सप्रेसवे

पीटीआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की इस बैठक में दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कुल 14,115 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

Union Cabinet approves 8-km-long Dwarka tunnel in Delhi, starting from Shiv Murti to AIIMS; to cost Rs 6970-crore

सकेंद्रीय कैबिनेट ने दिल्लीवासियों को एक बड़ी सौगात देते हुए वसंत कुंज में द्वारका एक्सप्रेसवे को नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने वाली 6-लेन 'द्वारका टनल' के निर्माण को मंजूरी दे दी। करीब 8 किलोमीटर लंबी इस टनल को बनाने पर लगभग 6,969.67 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है। इस बारे में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया।

बैठक में हुए फैसलों की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि NH-148AE के लिए 6-लेन वाली सड़क सुरंग (टनल) के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। यह सुरंग दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि 8.1 किलोमीटर लंबी इस सड़क सुरंग परियोजना का निर्माण हाइब्रिड एन्युइटी मोड (HAM) के जरिए किया जाएगा और इस प्रोजेक्ट के पांच साल में पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा इस परियोजना से लगभग 7.54 लाख व्यक्ति दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार और 9.80 लाख व्यक्ति दिवस का अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे।

प्रोजेक्ट के पूरा होने से इन इलाकों के लोगों को होगा फायदा

इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से पश्चिमी और दक्षिणी दिल्ली के बीच तेज कनेक्टिविटी होगी, साथ ही UER 2/द्वारका एक्सप्रेसवे सीधे दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज से जुड़ जाएगा। जिसके चलते गुरुग्राम, द्वारका, IGI एयरपोर्ट और पश्चिमी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है।

AIIMS से महिपालपुर के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

वैष्णव के मुताबिक NHAI (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने इस प्रोजेक्ट में AIIMS और महिपालपुर के बीच एक एलिवेटेड कॉरिडोर का भी प्रस्ताव दिया है, जो टनल को बारापुल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ेगा। इसमें कहा गया है कि इस लिंक सुरंग के बनने से पश्चिम दिल्ली और दक्षिण दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से जुड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि टनल बोरिंग मशीन (TBM) से बनाई जाने वाली यह सुरंग शिवमूर्ति इंटरचेंज से शुरू होगी और नेल्सन मंडेला मार्ग और महिपालपुर-छतरपुर रोड के चौराहे से पहले खत्म होगी।

कुछ हिस्सा सदर्न रिज फॉरेस्ट के नीचे से गुजरेगा

वैष्णव ने बताया कि इस टनल प्रोजेक्ट का 1.98 किलोमीटर का हिस्सा सदर्न रिज फॉरेस्ट के नीचे से गुजरेगा। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि जमीन के नीचे बनने वाली ट्विन-ट्यूब सुरंग जमीन की सतह पर होने वाली रुकावट को कम करती है, जिससे रिज सुरक्षित रहता है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की इस बैठक में उत्तर प्रदेश में NH-34 के कानपुर-काबराई सेक्शन के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। यह 117.7 किलोमीटर लंबा 4/6-लेन वाला एक्सेस-कंट्रोल्ड सेक्शन होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 7,145.14 करोड़ रुपए है।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News , Faridabad News और दिल्ली में आज का मौसम सहित पूरे NCR की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें। CJP Sansad March LIVE देखें और पाएं पल-पल की ताज़ा खबरें।