Hindi Newsएनसीआर Newsudit raj says bjp is made tejashwi yadav win says udit raj
तेजस्वी यादव खुद नहीं जीते, भाजपा ने जितवा दिया; कांग्रेस नेता क्यों बोले ऐसा

तेजस्वी यादव खुद नहीं जीते, भाजपा ने जितवा दिया; कांग्रेस नेता क्यों बोले ऐसा

संक्षेप:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने नई दलील पेश करते हुए यहां तक कहा है कि तेजस्वी यादव खुद नहीं जीते, बल्कि भाजपा और चुनाव आयोग ने उन्हें जितवा दिया ताकि ज्यादा शोर ना मचे।

Nov 17, 2025 12:57 pm ISTSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

बिहार में एनडीए की बंपर जीत और महागठबंधन की हार के बाद विपक्षी दलों के कई नेता चुनाव में धांधली का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने तो नई दलील पेश करते हुए यहां तक कहा है कि तेजस्वी यादव खुद नहीं जीते, बल्कि भाजपा और चुनाव आयोग ने उन्हें जितवा दिया ताकि ज्यादा शोर ना मचे। उदित राज ने यह भी कहा कि एसआईआर और ईवीएम में गड़बड़ी के सहारे भाजपा 2029 में 400 पार कर जाएगी और संविधान को बदल देगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पूर्व सांसद उदित राज ने एएनआई से बातचीत में कहा कि तेजस्वी यादव शाम तक पीछे चल रहे थे लेकिन फिर भाजपा ने उन्हे जितवा दिया। उन्होंने कहा, 'तेजस्वी यादव को इन्होंने जितवा दिया, मैं कहूंगा वह जीते नहीं है, इन्होंने जितवा दिया। शाम तक तेजस्वी यादव पीछे चल रहे थे। अब इन्होंने सोचा कि यह जस्टिफाई करने के लिए कि चुनाव निष्पक्ष हुआ है तेजस्वी यादव को जितवा दिया। वरना तेजस्वी यादव को भी हरा देते। ये किसी को भी हरा देंगे।'

उदित राज ने तेजस्वी को लेकर अपनी बात दोहराते हुए कहा, एक तो तेजस्वी यादव खुद जीते नहीं है, बीजेपी ने जितवा दिया, चुनाव आयोग ने जितवा दिया कि जिता दो नहीं तो लोग ज्यादा शोर शराबा करेंगे। ये चुनाव पहले से तय था, पहले से तय था कि क्या होगा। पूर्व सांसद ने कहा कि जिस तरह बिहार में एसआईआर के जरिए जीत हासिल की गई उस फॉर्मूले से 2029 में भाजपा 400 सीटें जीत लेगी।

अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले उदित राज ने कहा, '2027 में संभव है कि वन नेशन वन इलेक्शन कर देंगे या 2029 में जिस तरह डकैती बिहार में किया है, उस तरह से 400 पार अब कर लेंगे। अब नया तरीका आ गया है, एसआईआर और ईवीएम। अब संविधान को बदल देंगे, मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि संविधान को खत्म करने जा रहे हैं। बात बहुत आगे तक जा चुकी है।' उन्होंने कहा कि अब जो चुनाव होंगे उनमें ये पहले से तय कर लेंगे कि हमें कितनी सीट लेनी है और कितनी छोड़नी है। भारत चीन और रूस के मॉडल पर चल रहा है।

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha
डिजिटल और प्रिंट मीडिया में डेढ़ दशक का अनुभव। भारतीय राजनीति के साथ एशियाई और वैश्विक मामलों की समझ। अर्थशास्त्र और खेल में भी रुचि। जम्मू-कश्मीर, लखनऊ और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले आज समाज, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर, न्यूज ट्रैक, नवभारत टाइम्स में सेवा दे चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन डिप्लोमा से पहले कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन किया है। जन्म बिहार में हुआ और पले-बढ़े मेरठ में। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।