Hindi Newsएनसीआर NewsTwo Youths Stabbed for Resisting Robbery in Delhi Minor Attacker Caught after CCTV Footage
रोहिणी में लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों को चाकू से गोदा, नाबालिग हत्यारा; CCTV में वारदात

रोहिणी में लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों को चाकू से गोदा, नाबालिग हत्यारा; CCTV में वारदात

संक्षेप:

नई दिल्ली के प्रेमनगर इलाके में नाबालिग बदमाश ने लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों को चाकू से गोद दिया। एक की मौत हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी से आरोपी को दबोच लिया है।

Dec 05, 2025 10:42 am ISTGaurav Kala नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जख्मीहालत में दोनों घायलों विनोद और दीपक को स्थानीय लोग पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर सीसीटीवी के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी नाबालिग है। उसके कब्जे से चाकू और लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रोहिणी के डीसीपी संदीप गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात पुलिस को प्रेम नगर इलाके के रेलवे दीवार के पास चाकूबाजी में दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो यह पता चला कि घायलों को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया है। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो यह जानकारी मिली डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया है। बहरहाल मारे गए शख्स के भाई के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की। इस दौरान यह पता चला कि प्रेम नगर दो निवासी विनोद इंडियल ऑयल कंपनी में काम करता था। वहीं दीपक एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली एयरपोर्ट से फ्यूल उड़ाने वाले गैंग का भंडाफोड़, फरार इनामी बदमाश दबोचे

जानकारी के मुताबिक बुधवार रात में दोनों काम खत्म कर वापस अपने घर जा रहे थे। जब ये रेलवे दीवार के पास पहुंचे तो लूटपाट के इरादे से वहां पहले से मौजूद बदमाश दीपक के आते ही उसपर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया और उसका मोबाइल लूट लिया। जबकि विनोद से भी फोन छीनने की कोशिश की तो उसने विरोध किया। इसपर विनोद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर वहां से भाग गया।

नाबालिग बदमाश अरेस्ट

बदमाश के जाने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर जांच में जुटी पुलिस ने आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला और बदमाश द्वारा लूटे गए दीपक के मोबाइल की तकनीकी जांच कर आरोपी नाबालिग की पहचान कर देर रात उसे पकड़ लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल चाकू और लूटा गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala
गौरव काला को नेशनल, राजनीति, अंतरराष्ट्रीय, क्राइम और वायरल समाचार लिखना पसंद हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 10 साल कार्य का अनुभव। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अमर उजाला, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।