Hindi Newsएनसीआर NewsTwo wanted criminals encounter in Ghaziabad
गाजियाबाद में मर्डर के आरोपी 2 वॉन्टेड बदमाशों का एनकाउंटर, देर रात हुई ठांय-ठांय

गाजियाबाद में मर्डर के आरोपी 2 वॉन्टेड बदमाशों का एनकाउंटर, देर रात हुई ठांय-ठांय

संक्षेप:

गाजियाबाद में स्वाट टीम और अंकुर विहार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वॉन्टेड 2 इनामी बदमाशों को रविवार रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में से एक पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Dec 22, 2025 11:10 am ISTPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद में स्वाट टीम ग्रामीण जोन और अंकुर विहार थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वॉन्टेड 2 इनामी बदमाशों को रविवार रात एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में से एक पैर में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचा और बाइक बरामद की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि रविवार दिनांक 21 दिसंबर 2025 को थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विल लेन गढी कट्टैया कट से आगे खाली प्लाट के पास वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि डाबर तालाब क्षेत्र में गोली मारकर हत्या करने वाले दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर गढ़ी कट्टैया की तरफ से सभापुर अंडरपास की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर अंकुर विहार थाने की पुलिस टीम दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की सर्विल लेन पर चैकिंग करने लगी। इस बीच, एक बाइक पर सवार दो लोग गढ़ी कट्टैया की ओर से सभापुर अंडरपास की तरफ आते दिखे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वो बाइक को मोड़कर खाली प्लॉट की तरफ भागने लगे और इस बीच पीछे बैठे बदमाश ने पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति के दाहिने पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को मौके से धर दबोचा। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में मुठभेड़ में घायल अभियुक्त ने अपना नाम अफसर पुत्र इरशाद उर्फ भालू तथा दूसरे अभियुक्त ने अपना नाम शहजाद पुत्र इरफान बताया। दोनों बदमाश गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार आरोपियों ने बीते 11 दिसंबर 25 को एसएलएफ वेद विहार डीएलएफ निवासी शिवम उर्फ लालू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में अंकुर विहार थाने में बीएनएस की धारा 103(1) में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 बोर का 01 अवैध तमंचा, 01 खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस और चोरी की एक स्पलेंडर मोटरसाइकिल DL 7SCA 9531 बरामद की है।

अपराधिक इतिहास

घायल बदमाश अफसर पर अलग-अलग राज्यों में लूट और चोरी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Praveen Sharma

लेखक के बारे में

Praveen Sharma
प्रवीण शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे प्रवीण साल 2014 में डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले प्रिंट मीडिया में भी काम कर चुके हैं। प्रवीण ने अपने करियर की शुरुआत हरिभूमि अखबार से की थी और वर्ष 2018 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। प्रवीण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के निवासी हैं, लेकिन इनका जन्म और स्कूली शिक्षा दिल्ली से हुई है। हालांकि, पत्रकारिता की पढ़ाई इन्होंने हरियाणा के हिसार स्थित गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से की है। वह दिल्ली-एनसीआर की सियासी घटनाओं के साथ ही जन सरोकार से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरों पर भी पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।