Hindi Newsएनसीआर NewsTwo momo vendors found dead in Jahangir Puri of Delhi, gas inhalation suspected
दिल्ली में बंद कमरे में मोमो बनाते हुए सो गए दो युवक, सुबह मिली दोनों की लाश; पुलिस को इस बात का शक

दिल्ली में बंद कमरे में मोमो बनाते हुए सो गए दो युवक, सुबह मिली दोनों की लाश; पुलिस को इस बात का शक

संक्षेप:

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह परिवार के एक सदस्य ने दरवाजा खोला और दोनों को बिस्तर पर बेहोश पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही एक PCR वैन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

Feb 08, 2026 12:04 am ISTSourabh Jain पीटीआई, दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में शनिवार सुबह एक बंद कमरे में दो लोग मृत पाए गए। दोनों मृतक मोमो बेचने का काम करते थे और पुलिस को शक है कि मोमोज बनाते समय बंद कमरे में बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से उनकी मौत हुई होगी। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह जहांगीर पुरी पुलिस स्टेशन में एक PCR कॉल आई, जिसमें बताया गया कि एक कमरे में कुछ लोग बेहोश पड़े हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को बिस्तर पर बेहोश पाया। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मृतकों की पहचान मुसाफिक आलम (18) और रुखसाद आलम (30) के रूप में हुई है, दोनों जहांगीर पुरी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों एक कमरे में गैस वाले मोमो हीटर या सिगड़ी का इस्तेमाल करके मोमोज बना रहे थे। इस दौरान उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया था, और हीटर बंद किए बिना ही दोनों रात को सो गए थे। जिसके बाद यह हादसा हो गया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह परिवार के एक सदस्य ने दरवाजा खोला और दोनों को बिस्तर पर बेहोश पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही एक PCR वैन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने क्राइम टीम और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और पूरी जांच की।

ये भी पढ़ें:श्री राम मंदिर; ब्लू लाइन पर दिल्ली के मेट्रो स्टेशन को मिला यह नाम
ये भी पढ़ें:दिल्ली वालों का सफर होगा आसान, CM ने बताया शहर को कब मिलेगी 500 ई-बसों की सौगात
ये भी पढ़ें:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी, 9 फरवरी को ये रास्ते रहेंगे बंद; क्या है वजह

मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जांच के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। पहली नजर में, यह घटना गैस लीक होने से हुई दुर्घटना लग रही है।' पुलिस ने बताया कि कमरे में वेंटिलेशन कम था, साथ में गैस वाला हीटर भी जल रहा था। जिससे रात भर हानिकारक गैसें जमा होने की आशंका है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा।

पुलिस ने बताया कि कानून के अनुसार जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sourabh Jain

लेखक के बारे में

Sourabh Jain

सौरभ जैन पिछले 16 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में कार्यरत हैं। वह दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात से जुड़े घटनाक्रम पर खबरें और विश्लेषण लिखते हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: सौरभ जैन भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक हिस्सा हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट सेक्शन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले लगभग तीन सालों से यहां कार्यरत हैं। सौरभ का करियर टीवी मीडिया से शुरू होकर डिजिटल मीडिया की गतिशीलता तक फैला हुआ है, जो उन्हें खबरों को गहराई और सटीकता के साथ प्रस्तुत करने में सक्षम बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और कार्य अनुभव

सौरभ ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री लेने के बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स किया। इस क्षेत्र में साल 2009 से सक्रिय होने के बाद सौरभ ने पहले टीवी के क्षेत्र में अलग-अलग डेस्क पर कार्य अनुभव लिया, इस दौरान उन्होंने टिकर डेस्क से शुरुआत करने के बाद न्यूज डेस्क में कॉपी राइटिंग का अनुभव हासिल किया, इस दौरान क्षेत्रीय विषयों से लेकर राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर खबरें लिखीं। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और हेल्प-लाइन डेस्क में भी काम करने का मौका मिला। हेल्प लाइन डेस्क में काम करने के दौरान उन्हें स्वास्थ्य, करियर और आम लोगों से जुड़े कई विषयों को जानने व समझने का मौका मिला।

इसके बाद साल 2016 में उन्होंने डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा और स्पोर्ट्स डेस्क के साथ शुरुआत की। सौरभ ने अपने करियर की शुरुआत ZEE24 छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से की थी। इसके बाद वे IBC24 और दैनिक भास्कर जैसी संस्थाओं में भी सेवाएं दे चुके हैं। सौरभ साल 2023 से लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं और यहां पर स्टेट डेस्क में कार्यरत हैं। सौरभ मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई और ग्रेजुएशन दोनों यहीं से किया है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है।

सौरभ जैन का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी सही तथ्यों व आसान भाषा में पाठकों तक खबरें पहुंचाना है। इस काम में तेजी जितनी जरूरी है, सटीकता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। फिर चाहे वह आम जीवन की खबरें हों, राजनीति की खबरें हों, खेल की खबरें हों या फिर चकाचौंध से भरे बॉलीवुड की खबरें हों। कोई भी खबर सही तथ्यों के साथ रीडर्स तक पहुंचनी चाहिए। हड़बड़ी में तथ्यों की पुष्टि ना होने पर गलत जानकारी पाठकों तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। इसलिए सौरभ का मानना है कि पत्रकारिता का मतलब केवल पाठकों तक सूचना पहुंचाना ही नहीं, बल्कि सही और निष्पक्ष जानकारी पहुंचाते हुए उनकी बुद्धिमत्ता और विवेक को भी जागृत करना होता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।